बिहार में 'वीआईपी तस्कर': शराब से लदा घोड़ा गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग देख फरार हुआ था मालिक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बिहार में 'वीआईपी तस्कर': शराब से लदा घोड़ा गिरफ्तार, पुलिस चेकिंग देख फरार हुआ था मालिक

 


मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी (पहाड़पुर थाना क्षेत्र) से शराब तस्करी का एक अनोखा और दिलचस्प मामला सामने आया है। राज्य में पूर्ण शराबबंदी के बीच पुलिस से बचने के लिए तस्करों ने एक नया तरीका अपनाया, लेकिन उनकी यह चालाकी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। 

 पुलिस को देखकर मालिक हुआ नौ-दो-ग्यारह

तस्कर ने घोड़े की पीठ पर बोरियों में छिपाकर लगभग 6 पेटी (करीब 200 बोतलें / 53 लीटर) विदेशी शराब लाद रखी थी, जिसकी बाजार में कीमत 80 से 90 हजार रुपये बताई जा रही है। रास्ते में पुलिस की चेकिंग देखकर मालिक चालाकी दिखाते हुए खुद घोड़े से उतरकर खिसक गया और घोड़े को अकेला ही आगे बढ़ा दिया। मालिक की सोच थी कि पुलिस भला किसी बेजुबान जानवर की चेकिंग क्यों करेगी।

शक होते ही खुली बोरी, हिरासत में आया घोड़ा

अकेले चल रहे घोड़े को देखकर पुलिस को तुरंत संदेह हुआ। जब जवानों ने घोड़े की पीठ पर लदी बोरियों को खोलकर तलाशी ली, तो उसमें से शराब की बोतलें बरामद हुईं। इसके बाद पुलिस ने तुरंत शराब जब्त की और घोड़े को भी हिरासत में लेकर थाने ले आई।  

चंद घंटों में मालिक भी पुलिस की गिरफ्त में

घोड़े को थाने लाने के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में सघन छापेमारी शुरू की। कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने फरार मालिक को भी ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहाँ से लाई गई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies