संवाददाता / ब्यूरो रिपोर्ट: प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ, बलिया)
बलिया / लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक और बलिया जिले के रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे उमा शंकर सिंह का कैंसर की बीमारी के कारण निधन हो गया। वे लंबे समय से इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे।
NCR के अस्पताल में इलाज के दौरान ली अंतिम सांसविधायक उमा शंकर सिंह का इलाज NCR स्थित फोर्टिस अस्पताल में चल रहा था, जहाँ 05 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जनपद बलिया और उत्तर प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
लखनऊ आवास पर दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि06 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे स्व० उमा शंकर सिंह के पार्थिव शरीर को लखनऊ स्थित उनके आवास पर लाया गया। जहाँ बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
पैतृक गांव खनवर पहुंचे पार्थिव शरीर पर उमड़ा जनसैलाबलखनऊ से अंतिम दर्शन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक निवास, बलिया जिले के रसड़ा अंतर्गत ग्राम खनवर लाया गया। अपने चहेते जननेता और 'गरीबों के मसीहा' के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में समर्थकों और स्थानीय जनता का हुजूम उनके आवास पर उमड़ पड़ा।
07 अगस्त को बयासी घाट पर होगा अंतिम संस्कार
स्व० उमा शंकर सिंह के पुत्र प्रिंस युकेश सिंह ने जानकारी दी है कि उनके पिता का अंतिम संस्कार 07 अगस्त (दिन शुक्रवार) को प्रातः 10:00 बजे बलिया के प्रसिद्ध बयासी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।


