प्रयागराज: जिलाधिकारी ने बक्शी बांध STP और नागवासुकी रोड पर लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: जिलाधिकारी ने बक्शी बांध STP और नागवासुकी रोड पर लिया बाढ़ की स्थिति का जायजा, अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

 


प्रयागराज 31 अगस्त। शहर में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को बक्शी बांध स्थित एसटीपी (STP) और नागवासुकी रोड पहुंचकर स्थिति का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों और उप जिलाधिकारी (सदर) को समय रहते सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने सोमवार को बाढ़ के दृष्टिगत बक्शी बांध एसटीपी एवं नागवासुकी रोड पहुंचकर बढ़ते जलस्तर को देखा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को बाढ़ के सम्बंध में सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए साथ ही उप जिलाधिकारी सदर को बाढ़ के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाओं समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ का पानी धीरे धीरे बढ़ रहा है तथा खतरे के निशान से नीचे है। उन्होंने कहा कि अभी तक बाढ़ से आबादी प्रभावित नहीं हुई है। कहा कि नदी के किनारे क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है। एनडीआरएफ की टीम लगातार भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रख रही है। सभी राहत शिविर क्रियाशील है। उन्होंने लोगो से अपील की कि यदि बाढ़ का पानी ज्यादा बढ़ता है, तो वे बाढ़ राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाये। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

जिलाधिकारी ने राहत शिविर में गुणवत्तापूर्ण खाना, पानी, प्रकाश, दवाओं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें पहले से ही सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में नगर निगम को व ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतीराज विभाग को साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया है। इसके साथ ही दवाओं का छिड़काव भी कराये जाने के निर्देश दिए गए है तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात किया गया है। पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

तत्पश्चात जिलाधिकारी जार्जटाउन स्थित संगम पेट्रोल पम्प के पास सीवर की सफाई एवं चोक प्वांइट के कार्य को देखा तथा नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।


प्रमुख बिंदु:


नदियां खतरे के निशान से नीचे: जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जलस्तर में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन फिलहाल नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं और आबादी वाले क्षेत्र प्रभावित नहीं हुए हैं।


एनडीआरएफ और अलर्ट मोड: तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एनडीआरएफ (NDRF) की टीमें लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। ग्रामीण इलाकों में भी निगरानी रखी जा रही है।


राहत शिविरों की तैयारी: सभी बाढ़ राहत शिविरों को सक्रिय कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि शिविरों में गुणवत्तापूर्ण भोजन, पेयजल, बिजली, दवाएं और साफ-सफाई की व्यवस्था पहले से पूरी रखी जाए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि जलस्तर बढ़ने पर वे तुरंत निकटतम राहत शिविरों में शिफ्ट हो जाएं।


स्वास्थ्य एवं स्वच्छता: नगर निगम (शहरी क्षेत्र) और पंचायती राज विभाग (ग्रामीण क्षेत्र) को नियमित सफाई, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और स्वास्थ्य टीमों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया है। पर्याप्त संख्या में नावों का भी इंतजाम किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies