प्यार में जूनून: प्रेमिका से शादी की ज़िद पर टावर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस व परिजनों के फूले हाथ-पांव
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्यार में जूनून: प्रेमिका से शादी की ज़िद पर टावर पर चढ़ा प्रेमी, पुलिस व परिजनों के फूले हाथ-पांव

 


(रिपोर्ट: प्रदीप बच्चन, ब्यूरो चीफ)

बलिया। प्यार जब सिर चढ़कर बोलता है, तो इंसान किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक अनोखा और हाई-वोल्टेज ड्रामा उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से सामने आया है, जहाँ एक सिरफिरा प्रेमी अपनी प्रेमिका को पाने की ज़िद में मोबाइल टावर पर जा चढ़ा।


मामला सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चेतन किशोर का है। जानकारी के मुताबिक, गाँव का ही निवासी गोरख उर्फ गैरी नाम का युवक अपनी प्रेमिका से बेइंतहाँ मोहब्बत करता है। जब उसके परिजनों को इस प्रेम-प्रसंग की भनक लगी, तो उन्होंने युवक को कड़ी डांट-फटकार लगाई और रिश्ते का विरोध किया। परिजनों की मनाही और डांट से नाराज होकर गोरख सोमवार दोपहर गाँव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी प्रेमिका से शादी कराने की ज़िद पर अड़ गया।

युवक को टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय सिकंदरपुर थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस टीम और परिजनों ने मिलकर युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। खबर लिखे जाने तक प्रेमी को सुरक्षित नीचे उतारने की जद्दोजहद जारी थी, वहीं इस घटना को लेकर गाँव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies