प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (उत्तर प्रदेश)
मनियर (बलिया): श्रावण मास में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से देवों के देव महादेव अत्यंत प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को मनवांछित फल की प्राप्ति का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी अटूट श्रद्धा, आस्था और विश्वास के साथ भृगु क्षेत्र मनियर अंतर्गत ग्राम सभा चंदायर से "बोल बम कांवरिया संघ" का एक विशाल जत्था शुक्रवार (14 अगस्त) को जलभिषेक हेतु रवाना हुआ।
कांवरियों का यह जत्था ग्राम सभा चंदायर के पूर्व प्रधान छितेश्वर नाथ वर्मा की अगुवाई में "हर-हर महादेव" और "जय शिव शंभू" के गगनभेदी जयघोष के साथ अपनी धार्मिक यात्रा पर निकला। पूरे गांव में कांवरियों के रवाना होने के समय भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस जत्थे में महिला और पुरुष कांवरियों की भारी संख्या रही। मुख्य रूप से राजू गिरी, संजय गिरी (महथ बाबा), रविंद्र यादव, रामछपित बम, प्रेमचंद्र बम, हरेराम बम, धनंजय बम, शिव शंकर बम, चंद्रभान बम, विजय बम, रविंद्र बम, अनिल बम, वीरेंद्र बम, गंगा दयाल बम, विजयनाथ बम, मानिक चंद्र बम, विक्रम, चंद्रेश्वर, राजकुमार, अरविंद, छोटेलाल और चंदन बम शामिल रहे।
वहीं भक्ति मार्ग पर कदम से कदम मिलाकर चलने वाली महिला बमों में फूलकेसिया देवी, देवंती देवी, रिंकू बम इत्यादि ने अपनी उपस्थिति से पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन एवं जलाभिषेक के लिए अत्यंत उत्साहित नजर आए।


