ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम आयोजित, विजेताओं को मिले सम्मान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में "विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा" कार्यक्रम आयोजित, विजेताओं को मिले सम्मान

 

प्रयागराज, 8 अगस्त 2026।

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत 'मेरा युवा भारत' (MY Bharat), प्रयागराज द्वारा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से “विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपनिदेशक जागृति पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्यक्रम ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के मालवीय सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आनंद शंकर सिंह रहे। उन्होंने युवाओं को नशे की लत से दूर रहने तथा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने 'प्रयागराज नशामुक्त घोषणा पत्र' पर हस्ताक्षर कर विभिन्न नशामुक्त गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत की।


आयोजन के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं के शीर्ष तीन विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय राउंड में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम

कविता / स्लैम पोएट्री: प्रथम — वर्षा दुबे | द्वितीय — शिवम मिश्रा | तृतीय — अनुज कुमार


म्यूजिक / रैप: प्रथम — आर्यन और वेद टीम | द्वितीय — बम बम कुमार और नागमणि टीम | तृतीय — आँचल मिश्रा


स्लोगन लेखन: प्रथम — शुभम चौरसिया | द्वितीय — ममतेश मीना | तृतीय — आदित्य सिंह


वाद-विवाद: प्रथम — वंशिका पाठक | द्वितीय — निर्मल कांत पांडे | तृतीय — मुस्कान त्रिपाठी


समूह नृत्य: प्रथम — पिहू एंड टीम | द्वितीय — आस्था एंड टीम


पेंटिंग: प्रथम — स्नेहा | द्वितीय — उन्नति सिंह | तृतीय — बदरी विशाल पटेल


नुक्कड़ नाटक: प्रथम — शिवानी एंड टीम | द्वितीय — अदिति तिवारी एंड टीम | तृतीय — आयुष केशरी टीम


रील एवं शॉर्ट फिल्म: प्रथम — आदर्श पटेल, आकांक्षा यादव एवं सुशांत मिश्रा | द्वितीय — कुश्तुभ त्रिपाठी | तृतीय — अमरदीप ओझा

प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन में डॉ. अशोक पाण्डेय, डॉ. अरविंद मिश्रा, महेश द्विवेदी, राम अवध कुशवाहा, शरद मिश्रा, बृजेश कुमार, डॉ. सच्चिदानंदन त्रिपाठी, डॉ. गायत्री, डॉ. लवलेश, डॉ. रेफ़ाक, कृष्ण मौर्य, मनोज कुशवाहा, डॉ. अंजना एवं डॉ. शैलेश यादव ने निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका निभाई।


कार्यक्रम का मंच संचालन अमरेश दुबे एवं कुलदीप मिश्रा ने किया। आयोजन की सफलता में 'मेरा युवा भारत' के स्वयंसेवकों, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज की कोर टीम तथा विभिन्न विकासखण्डों से आए प्रतिनिधियों का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies