हरियाली, संस्कृति और सौहार्द का संदेश लेकर आया कार्यक्रम "आया सावन झूम के"
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हरियाली, संस्कृति और सौहार्द का संदेश लेकर आया कार्यक्रम "आया सावन झूम के"

 


प्रदीप बच्चन (व्युरो चीफ)      

बलिया/लखनऊ (यूपी)। सावन माह के पावन अवसर पर आयोजित सावनोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लखनऊ स्थित निजी होटल मे मनाया गया। युक्त उत्सव की जानकारी वरिष्ठ साहित्यकार व पत्रकार प्राची राय ने देते हुए बताया कि'महिलाओं ने हरियाली का प्रतिक हरे रंग के परिधान मे सोलह ऋंगार के साथ उपस्थित हुइ। जिससे कार्यक्रम मे चार चाँद लग गया। कार्यक्रम की शुरूवात दीप प्रज्ज्वलन कर गणेश वंदना के साथ हुआ। सावन के लोकगीत,झूला,नृत्य,पारंपरिक बनारसी कजरी गीत "पिया मेहंदी लिया दा मोती झील से, जा के साइकिल से ना" गीत को काफी सराहा गया। इस गीत से भाव.विभोर होकर झूमने लगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वातावरण को आनंदमय बना दिया।

इस अवसर पर महिला भूमिहार समाज की संस्थापिका डॉ० राजलक्ष्मी राय ने सावन के धार्मिक,सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय परंपराओं को संजोने का संदेश दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए सभी से अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा प्रकृति की रक्षा करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में प्रतिभागियों के लिए तीज क्वीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया। अंत में सभी ने आपसी सौहार्द, प्रेम एवं सांस्कृतिक मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।   

 इस कार्यक्रम मे उर्वशी,पूनम, प्रिया,मधु पाण्डेय,प्रीति पाण्डेय, विभा,पूनम,विभा,सोनमती, उपासना,कुसुम अनिता,पूनम पांडे,रीता,विद्योतमा,पूनम पांडे, इंदु,नीलम राय,दीप्ति, पुष्पा,नमिता,रीना, सुमन, अर्चना,नीलम, कुसुम शर्मा, मंजूषा, दीपाली,रीता, विनीता, किरन, श्वेता,नीतू ,रुक्मणी,मनीषा, 

 अल्पना,सीमा,दिव्या, पूनम पांडे, सुनीता,साधना, कामिनी,सीमा शर्मा,कविता, मीरा,योजना,श्यामा,अलका,कल्पना,डॉक्टर ऋचा,प्रियंका शर्मा आदि उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies