प्रयागराज। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्रीमती उपमा पांडेय ने मंगलवार को मुबारकपुर कोटवा स्थित निर्माणाधीन EVM और VVPAT वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्यदायी संस्था को तय मानकों के अनुरूप समय से काम पूरा करने की सख्त हिदायत दी।
निरीक्षण के दौरान ADM प्रशासन ने निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि वेयरहाउस का निर्माण कार्य हर हाल में सितंबर 2026 तक पूरा कर इसे हस्तगत कराया जाए।
मौके पर मौजूद मुख्य अधिकारी एवं प्रतिनिधि:
श्री अभिनव कुमार गुप्ता (परियोजना प्रबंधक, C&DS, जल निगम, प्रयागराज)
श्री चंद्र प्रकाश (सहायक अभियंता, C&DS, जल निगम, प्रयागराज)
श्री फूलचंद्र (सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रयागराज)
श्री राकेश कुमार श्रीवास्तव (प्रधान सहायक, जिला निर्वाचन कार्यालय)
श्री अजय कुमार (संबंधित फर्म/वेन्डर के प्रतिनिधि)

