लेटे हनुमान जी कॉरिडोर: नक्काशी में घटिया गुणवत्ता पर बिफ़रे मंडलायुक्त, ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार; काम सुधारे बिना नहीं होगा भुगतान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लेटे हनुमान जी कॉरिडोर: नक्काशी में घटिया गुणवत्ता पर बिफ़रे मंडलायुक्त, ठेकेदार को लगाई कड़ी फटकार; काम सुधारे बिना नहीं होगा भुगतान

 


प्रयागराज 26/08/2026। संगम तट स्थित प्रसिद्ध बड़े लेटे हनुमान जी मंदिर कॉरिडोर के विकास कार्यों में लापरवाही और खराब फिनिशिंग को लेकर प्रयागराज के मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों के स्थलीय निरीक्षण के दौरान पिलर्स पर की जा रही नक्काशी की गुणवत्ता असंतोषजनक पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जब तक निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य में सुधार और पूर्ण फिनिशिंग नहीं हो जाती, तब तक ठेकेदार को एक भी रुपये का भुगतान न किया जाए। निरीक्षण के दौरान पीडीए उपाध्यक्ष ऋषिराज एवं अन्य विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में मंडलायुक्त ने पूरे कॉरिडोर के मैप और डिजाइन का बारीकी से अवलोकन किया तथा बिंदुवार प्रगति की समीक्षा की

समीक्षा एवं निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

नक्काशी व फिनिशिंग पर सख्त रुख: कॉरिडोर में रेड सैंडस्टोन से बनाए जा रहे पिलर्स की नक्काशी में अपेक्षित फिनिशिंग न मिलने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई और गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता न करने की चेतावनी दी।  

जलभराव से निपटने के निर्देश: संगम क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष संभावित जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मजबूत जल निकासी (ड्रेनेज) व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में श्रद्धालुओं और यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।  

स्थापत्य में एकरूपता: यात्री निवास के विस्तार कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने निर्देश दिया कि इसके पैराफिट की डिजाइन कॉरिडोर के अन्य हिस्सों के अनुरूप ही रखी जाए, जिससे पूरे परिसर का स्थापत्य (आर्किटेक्चर) एक समान और भव्य दिखे।

मंडलायुक्त ने अधिकारियों को सभी कार्य तय समयसीमा और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा कराने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द सुगम एवं विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies