जिलाधिकारी की अध्यक्षता में औद्यानिक विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में औद्यानिक विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न, शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

 


प्रयागराज, 11 अगस्त:

संगम सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, मखाना विकास योजना तथा 'पर ड्रॉप मोर क्रॉप' माइक्रोइरिगेशन योजना के भौतिक एवं वित्तीय लक्ष्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।


विभागीय योजनाओं की शत-प्रतिशत पूर्ति के निर्देश


बैठक के दौरान जिला उद्यान अधिकारी ने संचालित योजनाओं की प्रगति से समिति को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन और मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना के तहत आवंटित लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया जाए। साथ ही, फेन्सिंग कार्य के निर्धारित 3600 रनिंग मीटर के लक्ष्य में और बढ़ोतरी करने के प्रयास का सुझाव दिया गया।


मखाना, फल-फूल प्रोसेसिंग और माइक्रोइरिगेशन पर जोर


बैठक में जानकारी दी गई कि मखाना विकास योजना के तहत तालाब विधि से 28 हेक्टेयर का भौतिक लक्ष्य प्राप्त हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies