पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कावंड यात्रा के मार्गों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने कावंड यात्रा के मार्गों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 


जिलाधिकारी ने घाटों एवं मार्गों पर साफ-सफाई, प्रकाश की व्यवस्था सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश


प्रयागराज 22 जुलाई।

पुलिस आयुक्त श्री जोगेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं अपर पुलिस आयुक्त श्री अजय पाल शर्मा ने बुधवार को आगामी कावंड यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने तथा श्रद्धालुओं एवं कावंड़ियों को श्रावण मास में शिवालयों में दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की कोई असुविधा न होने पाये, के दृष्टिगत दशाश्वमेध घाट, मनकामेश्वर मंदिर एवं कावंड यात्रा के मार्गों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से जुड़े सभी आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया एवं कावंड़ यात्रा से सम्बंधित व्यवस्थाओं के बारे में सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। 


      पुलिस आयुक्त ने दशाश्वमेध घाट पर स्थित पुलिस चौकी पर सीसीटीवी लगाये जाने तथा ड्रोन से निगरानी एवं लोगो को सतर्कता बरतने सम्बंधी सूचनाएं प्रसारित किए जाने हेतु पीए सिस्टम की व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने घाटों एवं मार्गों पर पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने सभी डीसीपी को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाले शिवालयों एवं कावंड़ मार्गों का भ्रमण कर सम्बंधित अधिकारियों से समन्वय सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने डीसीपी यातायात से पार्किंग एवं डायवर्जन आदि के बारे में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि कांवरियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान दिया जाये।



जिलाधिकारी ने दशास्वमेध घाट पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम, बैरिकेटिंग, स्वास्थ्य सुविधाएं सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को दशाश्वमेध घाट पर प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने वहां पर जनरेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देशित किया है। जिलाधिकारी ने घाटों पर गोताखोर, जल पुलिस एवं महिला पुलिस कर्मियों की भी पर्याप्त संख्या में तैनाती सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने घाटों पर गहरे पानी की सीमा पर बैरिकेंटिंग एवं संकेतक चिन्ह लगाये जाने के निर्देश दिए है।


जिलाधिकारी ने शास्त्री ब्रिज के नीचे सीढ़ियों तथा मार्ग पर साफ-सफाई एवं साइनेज आदि लगाये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को अंदावा-हण्डिया कावंड मार्ग का डीसीपी गंगानगर एवं सम्बंधित एसीपी के साथ निरीक्षण करते हुए बैरिकेटिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मार्ग प्रकाश की व्यवस्था करने तथा कहीं पर भी खुले तार एवं जर्जर तार न हो, सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने विद्युत लाइनों एवं उपकरणों की जांच कर सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कावंड मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश, चिकित्सा कैम्प सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण रूप से सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि कावंड यात्रा मार्गों पर कहीं भी जल-भराव, गड्ढ़ें एवं अन्य अवरोध न रहे, आवश्कतानुसार उनकी तत्काल मरम्मत करा ली जाये।


 जिलाधिकारी ने मनकामेश्वर मंदिर का निरीक्षण करते हुए मनकामेश्वर मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में दर्शन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को सुव्यवस्थित रखने, पार्किंग व्यवस्था सुचारू बनाने तथा यातायात संचालन के लिए प्रभावी कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने नगर निगम एवं सम्बंधित निकायों को साफ-सफाई, कूड़ा उठान एवं सैनिटाइजेशन की व्यवस्था बनाये रखने के लिए कहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को कावंड यात्रा मार्गों एवं प्रमुख शिवालयों पर एम्बुलेंस, चिकित्सा दल तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए है।


इस अवसर पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ऋषिराज, डीसीपी नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य, डीसीपी गंगानगर श्री कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी ट्रैफिक श्री नीरज पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगणों के साथ-साथ अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies