मुख्य विकास अधिकारी ने कहा-भूजल संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है और समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा-भूजल संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है और समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए

 


मुख्य विकास अधिकारी ने कहा-भूजल संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है और समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए


जल कलश भरकर भूजल पुनर्भरण का दिया गया प्रतीकात्मक संदेश


प्रयागराज 22 जुलाई।

      मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में भूजल सप्ताह-2026 के समापन के अवसर पर भूजल गोष्ठी का आयोजन किया गया, गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात जल कलश भरकर भूजल पुनर्भरण हेतु प्रतीकात्मक संदेश दिया गया। गोष्ठी में भूजल सप्ताह के दौरान संबंधित विभागों द्वारा किए गए जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा संपन्न कराए गए कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की तथा आने वाले समय में भूजल संरक्षण की दिशा में और अधिक प्रभावी कदम उठाने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान भूजल सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं (चित्रकला, निबंध, क्विज, स्लोगन आदि) में भाग लेने वाले बच्चों को मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।    


    मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि भूजल संरक्षण एक सतत प्रक्रिया है और समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं नागरिकों से भूजल संरक्षण के प्रति निरंतर प्रयासरत रहने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्कूल प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies