मा0 उपमुख्यमंत्री जी ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मा0 उपमुख्यमंत्री जी ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित


 मा0 उपमुख्यमंत्री जी ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित


*मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत बटन दबाकर 3 करोड़ 25 लाख 97 हजार रूपये की योजनाओं का किया शिलान्यास*


*मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महापुरूषों की प्रतिमाओं का किया अनावरण*


*मा0 उपमुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाभी एवं डेमो चेक प्रदान किया गया*


*मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने दो बच्चो का अन्नप्राशन एवं दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की*


*विकसित भारत जी राम जी योजना से गांव की तस्वीर के साथ ही गांव में रहने वाले लोगो की तकदीर भी बदलेगी-मा0 उपमुख्यमंत्री*


प्रयागराज 26 जुलाई, 2026।

माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी रविवार को तहसील सोरांव के ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में अमृत सरोवर परिसर में स्थापित की गयी महात्मा बुध, भगवान परशुराम, महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभ भाई पटेल, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं तथा अशोक की लाट का अनावरण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया। इसके पूर्व मा0 मुख्यमंत्री जी ने परिसर में बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। तत्पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री जी ग्राम-पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने दो बच्चो का अन्नप्राशन तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न विभागों के द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया तथा योजनाओं के बारे में जानकारी ली। तत्पश्चात मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत बटन दबाकर 3 करोड़ 25 लाख 97 हजार रूपये की योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने मंच पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाभी एवं डेमो चेक प्रदान किया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी के द्वारा अमृत सरोवर पुरूषोत्तमपुर उर्फ गारापुर एवं नवनिर्मित खण्ड विकास कार्यालय के परिसर में पौधरोपण भी किया गया।


मा0 उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बड़े-बड़े विकास के कार्य हुए है और बड़ा परिवर्तन देखने को मिल रहा है। प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है और बहन-बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है गरीब को अमीर बनाना, किसान की आमदनी बढ़ाना, युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि आज देश में 3 करोड़ गरीब महिलाएं रोजगार से जुड़कर लखपति दीदी बन गयी है तथा आने वाले समय में देश में 6 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि जल्द ही महिला क्रेडिट कार्ड उद्यमी योजना आने वाली है, जिसके माध्यम से समूह से जुड़ी महिलाओं को 20 हजार रूपये तक का पैसा क्रेडिट कार्ड के माध्यम से दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि समूह की महिलाओं के द्वारा बैंको से जो भी पैसा लिया गया, उनके द्वारा उस पैसे को समय से वापस भी किया गया। मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि जब हमारी महिलाएं, दीदीयां खुशहाल होंगी, तब परिवार भी खुशहाल होगा।


      मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। कहा कि विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश तब बनेगा, जब हर घर परिवार खुशहाल होगा। गरीब अमीर बनेगा, हर घर नल से जल पहुंचेगा, हर गरीब के पास अपना आवास होगा, जिनके पास पढ़ाई, दवाई, कमाई की व्यवस्था नहीं है, उनके लिए यह सभी व्यवस्थायें हो जायेगी, इसी लक्ष्य को पूरा करने को लेकर डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज प्रयागराज व आस-पास की सड़कंे चमचमा रही है। इसके साथ ही घरों में बिजली की सुविधा है, खाने के लिए राशन उपलब्ध है, बच्चों की पढ़ाई के लिए स्कूलों में अच्छी व्यवस्था है तथा गरीब के बच्चों को कॉन्वेंट स्कूलों की तरह अच्छी शिक्षा मिल रही है, यह आज दिखायी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी हर समय गरीबो के कल्याण व उनकी भलाई के बारे में सोचते है। मा0 प्रधानमंत्री जी को गरीबो का दर्द, गांव की लोगो की पीडा, शहर में रहने वालो की समस्यायें की जानकारी है, इसलिए उन्होंने सबसे पहले इन लोगो की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य किया। कहा कि आज देश में 7 करोड़ गरीबो को पक्का घर, 80 करोड़ लोगो को फ्री राशन, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना, गरीबो को बिजली कनेक्शन मिला है तथा प्रदेश में निर्बाध रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। आज डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में 100 प्रतिशत धनराशि पहुंच रही है, जिससे बिचौलियों का खेल खत्म हुआ है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना से अब गांव की तस्वीर भी बदलेगी और गांव में रहने वाले लोगो की तकदीर भी बदलेगी। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त कर ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ उठाने के लिए लोगो को प्रेरित किया।


*मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने 5.64 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सृजित विकास खण्ड सहसों कार्यालय का फीता काटकर किया लोकार्पण*


मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने 5.64 करोड़ रूपये की लागत से नवनिर्मित सृजित विकास खण्ड सहसों कार्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर मा0 उपमुख्यमंत्री जी ने समूह की दीदीयों को 8 करोड़ 73 लाख तथा 2 करोड़ 24 लाख का डेमो चेक प्रदान किया तथा प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाभी भी प्रदान किये। इस अवसर पर मा0 विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा0 विधान परिषद सदस्य श्री सुरेन्द्र चौधरी, मा0 गंगापार अध्यक्ष श्रीमती निर्मला पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष कविता पटेल, ब्लाक प्रमुख सहसों गीता सिंह अन्य जनप्रतिनिधिगणों सहित जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त स्वत रोजगार, खंड विकास अधिकारी सहसों व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में जनसमुदाय, लाभार्थीगण, उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies