हंडिया पीजी कॉलेज हंडिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हंडिया पीजी कॉलेज हंडिया में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ

 


मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस योजना का शुभारंभ, शिक्षकों को वितरित हुए कार्ड

प्रयागराज 26 जुलाई

उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी ‘मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना’ के अन्तर्गत प्रयागराज जिले‌ का भव्य शुभारंभ कार्यक्रम स्थल हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भदोही के सांसद डॉ. विनोद कुमार विन्द, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वी.के. सिंह तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी प्रो0 सुनीता जायसवाल व नोडल अधिकारी प्रो ओमप्रकाश रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित एवं माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. अनुराग मालवीय ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की। इस अवसर पर हण्डिया पी.जी. कॉलेज, हण्डिया, प्रयागराज, कुल भास्कर डिग्री कॉलेज प्रयागराज,लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज, प्रयागराज, प्रयाग महिला विद्यापीठ, प्रयागराज तथा महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज, प्रयागराज के प्राध्यापकों को मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद कुमार विन्द एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.के. सिंह के करकमलों द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किए गए। स्वागत भाषण में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनीता जायसवाल ने सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण एवं सम्मान की दिशा में राज्य सरकार का एक ऐतिहासिक एवं दूरदर्शी कदम है।


अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. विनोद कुमार विन्द ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहना एक सशक्त एवं विकसित समाज की आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि डॉ. वी.के. सिंह ने योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध (पैनल) अस्पतालों में शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें उपचार के दौरान आर्थिक कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, "शिक्षक ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों के संवाहक हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण समाज एवं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।" अपर जिलाधिकारी श्रीमती विनीता सिंह ने योजना के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि शासन की प्रत्येक जनहितकारी योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं सुगमता से पहुँचना प्रशासन की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन डॉ. शैलेन्द्र कुमार यादव ने किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विवेक पांडेय ने सभी अतिथियों, शिक्षाविदों एवं उपस्थित प्राध्यापकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षकों को स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से मुक्त कर उन्हें और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ शिक्षण कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी। समारोह में प्रयागराज जिले महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में शिक्षाविदों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies