जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न



*सड़कों के पुर्ननिर्माण के कार्य को गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित कराये जाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश*


*अभियान चलाकर जल सारथी एप को डाउनलोड कराये जाने के दिए निर्देश*


*प्रयागराज 27 जुलाई* 


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा सोमवार को संगम सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यदायी संस्था को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जल जीवन मिशन योजना के तहत कराये जा रहे कार्यों के लिए जिन सड़कों की खुदायी हुई है, उनके पुर्ननिर्माण का कार्य गुणवत्ता के साथ शत-प्रतिशत रूप से कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इसमें यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पायी गयी और सड़को का पुर्ननिर्माण नहीं पाया गया, तो सम्बंधित एजेंसी के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।


      जिलाधिकारी ने पीडब्लूडी विभाग के अभियंताओं एवं जिला पंचायतराज अधिकारी को ग्रामीण क्षेत्रों में सड़को के पुर्ननिर्माण कार्य का सत्यापन कराते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने जल सारथी एप को अभियान चलाकर डाउनलोड कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन के कार्यों का थर्ड पार्टी के द्वारा नियमित रूप से जांच किए जाने एवं उसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कार्यदायी संस्था को शीघ्रता से गुणवत्ता के साथ अधिक से अधिक कनेक्शन कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने मैनपॉवर बढ़ाकर कार्य में तेजी लाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन योजना के तहत जहां पर भी पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है, वहां पर यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो उसका तत्काल समाधान कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों से समन्वय बनाते हुए जल जीवन मिशन के कार्यों को तेजी से कराये जाने के लिए कहा है और यदि कहीं पर भी सड़क खराब होने की शिकायत प्राप्त होती है, तो तत्काल उसका पुर्ननिर्माण कराना सुनिश्चित करें।

 

      इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री संजीव कुमार शाक्य, जिला पंचायतराज अधिकारी रविशंकर द्विवेदी, उपायुक्त श्रम रोजगार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies