समेकित विद्यालय मेजा में हरितिमा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत 100 उपयोगी पौधों का रोपण
उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग व हरितिमा वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, गेदुराही मेजा में एक पेड़ माँ के नाम 100 विभिन्न प्रजातियों के उपयोगी एवं पर्यावरण हितैषी पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के महत्व का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, शिक्षिका अनिता सरन तथा विद्यालय के अन्य बहुद्देशीय कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संदेश दिया।
