वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ आयोजन

 


वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य रूप से हुआ आयोजन


*वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत जनपद में कुल लगभग 85,12,000 पौधो का किया गया रोपण*


*मा0 मंत्री जी ने शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में विधिवत पूजा-पाठ एवं मंत्रोच्चार के साथ हरिशंकरी के पौधे का रोपण कर प्रकृति को संरक्षित करने का दिया संदेश*


*प्रकृति को हरा-भरा बनाने का लें संकल्प, ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण कर अभियान को बनायंे सफल-मा0 मंत्री*


*पर्यावरण असंतुलन और प्रदूषण की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण किसी वरदान से कम नहीं, यह भविष्य के लिए एक मजबूत नीव बनेगा-मा0 मंत्री*


*मा0 मंत्री जी ने लोगो से रोपित किए गए पौधो की नियमित देखरेख करने का किया आह्वाहन*


*प्रयागराज 12 जुलाई, 2026।*


वृक्षारोपण महाअभियान कार्यक्रम के तहत रविवार को जनपद में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरे जनपद में लोग पूरे उत्साह के साथ वृक्षारोपण महाअभियान में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। वृहद वृक्षारोपण अभियान कार्यक्रम के तहत मुख्य कार्यक्रम शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी ने सर्वप्रथम शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए नमन किया, तत्पश्चात मा0 मंत्री जी शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा,़ मुख्य वन संरक्षक अधिकारी श्री मनोज कुमार सोनकर एवं प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव के साथ विधिवत पूजा-पाठ व मंत्रोच्चार के साथ पीपल, बरगद, पाकर, हरिशंकरी के पौधे का रोपण किया।


इस अवसर पर मा0 मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी ने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी के द्वारा एक पेड मां के नाम अभियान चलाया गया। इस अभियान के पीछे गहन चिंतन व भावनात्मक संदेश छिपा है, जिस प्रकार मां अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है, ठीक उसी प्रकार मां की तरह ही पेड भी हमें ईश्वर द्वारा प्राप्त वरदान है। पेड से मिलने वाली प्राणवायु ऑक्सीजन मानव जीवन का आधार है। पेड की छाया में हमें सुकुन महसूस होता है, औषधीय गुण वाले पेडो से अनेको जीवन रक्षक दवाएं बनती है। पेड की उपयोगिता व उनका महत्व असीमित है। पेड कई पीढ़ियों के गवाह होते है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के दौर में वृक्षारोपण उम्मीद की किरण है। यह आने वाली पीढ़ियो को हमारे द्वारा सौपी गयी सबसे बहुमूल्य विरासत है। पेड, कुआ, तालाब संरक्षित हो, इससे हमारी आने वाली पीढ़िया संरक्षित रहेगी। मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी ने वृक्षारोपण अभियान को जनआंदोलन का रूप दिया है। वृक्षारोपण अभियान के तहत बड़ी-बड़ी कम्पनियां, विभिन्न संगठनों के लोग वृक्षारोपण अभियान में प्रतिभाग कर रहे है। उन्होंने लोगो से पेड लगाने तथा उन पेडो को संरक्षित किए जाने के लिए कहा। मा0 मंत्री जी ने कहा कि वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाये। सभी लोग एक पेड मां के नाम अवश्य रोपित करें। मा0 मंत्री जी ने भूमाफियाओं के कब्जे से मुक्त करायी गयी जमीन पर मातृ-पितृ छाया के नाम पर पेड लगाये जाने के लिए कहा है। अपने माता-पिता के नाम पर पेड लगाये, जिससे कि उनकी याद व आर्शीवाद हमेशा आपके साथ रहे। उन्होंने सभी से अभियान को उत्साह, ऊर्जा के साथ पूरा करने का संकल्प लेने तथा देश व समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने का आग्रह किया। इसके पश्चात मा0 मंत्री जी ने औषधीय पौधो का अवलोकन करते हुए उनके गुणो के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

मा0 विधायक फाफामऊ ने कहा कि धरती मां के कोख से ही हम सब को भोजन, पानी सहित अन्य चीजे प्राप्त होती है। एक पेड़ मां के नाम के तहत हम एक पेड़ लगाएंगे, तो राष्ट्र के नाम एक संदेश जाएगा। हमारा जीवन तभी उठेगा, जब हमारा पेड हरा-भरा रहेगा। उन्होंने सभी से अपने देश के पर्यावरण व धरती माता की कोख को शुद्ध रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधो का रोपण करने के लिए कहा। उन्होंने अपने घर में एक पौधे का रोपण किए जाने का सभी से अनुरोध किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आज विभिन्न क्षेत्रों/संगठनों के लोग जनआंदोलन के रूप में बढ़-चढ़कर इस महाअभियान के भागीदार बन रहे है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधे रोपित किये गये है, उन्हें सुरक्षित रखना सबसे बड़ी हमारी जिम्मेदारी होगी। इसलिए एक पेड मां के नाम पर पौधरोपण किया जा रहा है, जिस प्रकार हम अपनी मां व अपने परिजनों का ख्याल रखते है, उसी प्रकार हमें रोपित किए गए पौधों का भी ख्याल रखना है। उन्होंने कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखायी पड़ रहा है, आगे आने वाली पीढ़ियों पर पर्यावरण का प्रभाव कम से कम हो, इसके लिए हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने में अपनी भूमिका निभानी होगी। उन्होंने लोगो से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधो का रोपण किये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से इस कार्यक्रम में विद्यालयों के बच्चों को जोड़ा गया है, जिससे जब वे कल जिम्मेदारी नागरिक बनेंगे, तो पर्यावरण के प्रति संवेदनशील रहेंगे।


प्रभागीय वनाधिकारी श्री अरविंद कुमार यादव ने बताया कि जनपद में पौधरोपण का कुल लक्ष्य 82,68,300 था, जिसके सापेक्ष कुल लगभग 85,12,000 पौधो का रोपण किया गया, इसमें 5 जून को किया गया पौधरोपण भी शामिल है तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों, एनजीओ, व्यापारिक संगठनों, लेबर यूनियन सहित अन्य संगठनों के द्वारा किया गया पौधरोपण भी शामिल है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies