जनसुनवाई में लापरवाही पर भड़के DIG अशोक कुमार, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी; कहा— "तय समय में मिले निष्पक्ष न्याय"
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जनसुनवाई में लापरवाही पर भड़के DIG अशोक कुमार, अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी; कहा— "तय समय में मिले निष्पक्ष न्याय"

 


गोण्डा। देवीपाटन मंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अशोक कुमार इन दिनों जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए हैं। मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। डीआईजी ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए।

देरी और लापरवाही पर गिरेगी गाज

जनसुनवाई के दौरान मामलों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जताते हुए डीआईजी अशोक कुमार ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 उन्होंने मातहतों को कड़ा संदेश देते हुए कहा:

"हर शिकायत का निस्तारण पूरी तरह से समयबद्ध और निष्पक्ष होना चाहिए। यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही सामने आई, तो उसके खिलाफ तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।"

निरीक्षण और समय सीमा तय

डीआईजी ने जनसुनवाई में आए मामलों को संबंधित थानों और प्रभारियों को सौंपते हुए एक निश्चित समय सीमा (डेडलाइन) के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि केवल कागजी खानापूर्ति नहीं, बल्कि धरातल पर फरियादियों को न्याय मिलना चाहिए।

इस कड़े रुख से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, वहीं दूर-दराज से आए पीड़ितों में सही और त्वरित न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies