ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस की तत्परता से 12 वर्षीय गूंगा बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत पुलिस की तत्परता से 12 वर्षीय गूंगा बालक सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा गया

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के तहत मनियर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 12 वर्षीय गूंगे (वाक्-बाधित) बालक, मनियर के वार्ड नंबर एक निवासी उमेश तुरहा के 12 वर्षी पुत्र आकाश को रविवार कि देर रात सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 5 जुलाई 2026 को मनियर कस्बे से करीब 12 वर्षीय उक्त बालक, जो बोल नहीं सकता, सुबह लगभग 7 बजे से लापता हो गया था। सूचना मिलते ही थाना मनियर पुलिस हरकत में आई और उपनिरीक्षक वंशराज सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल अभिषेक पाण्डेय ने लगातार तलाश अभियान चलाया।पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसी दिन रात करीब 9:30 बजे बालक को सकुशल बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।बालक की सुरक्षित बरामदगी के बाद पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली और मनियर पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत की गई इस कार्रवाई को पुलिस की संवेदनशीलता और सक्रियता का उदाहरण माना जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies