गोंडा जिले में देर रात महिला अस्पताल के मुख्य गेट के सामने कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा रात करीब 12:00 बजे हुआ।
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग मीना कॉम्प्लेक्स की गली के मोड़ से अचानक मुख्य सड़क पर निकले, तभी सामने से आ रही कार से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गोंडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सूचना मिलने पर कुछ देर बाद गुरु नानक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
यह मामला नगर कोतवाली क्षेत्र की गुरु नानक चौकी अंतर्गत का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
