इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कनवेन्शन सेन्टर में चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कनवेन्शन सेन्टर में चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन



 इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कनवेन्शन सेन्टर में चिकित्सक दिवस पर कार्यक्रम का किया गया आयोजन


जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए डाक्टर्स-डे के अवसर पर चिकित्सकों को दी बधाई


प्रयागराज 01 जुलाई।

01 जुलाई 2026 को भारत रत्न डॉ बी०सी० राय के जन्मदिवस (1 जुलाई) को डाक्टर्स-डे के रूप में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया और चिकित्सक दिवस समारोह का आयोजन इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कनवेन्शन सेन्टर में हुआ।


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा डाक्टर्स-डे के अवसर पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के कनवेन्शन सेन्टर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि चिकित्सक हर परिस्थिति में अपना कर्तव्य निभाने के लिए तत्पर रहते है। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों के समक्ष अपने विचार रखते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को हम कैसे और बेहतर कर सकते है तथा सभी को चिकित्सकीय सुविधाओं का सस्ता व सुलभ रूप से लाभ मिले सके, इसके लिए आप सभी अपने स्तर से भी प्रयास करें। कहा कि सभी को सस्ता व सुलभ रूप से चिकित्सकीय सुविधाओं का लाभ मिले, यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल व हेल्थ सेक्टर लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का केवल व्यवसाय का क्षेत्र न बन कर रह जाय, हमें इस पर विचार करना चाहिए। हम अपनी सोसायटी को क्या दे सकते है, इस भावना के साथ हम सभी को काम करते हुए आगे बढ़ना चाहिए। आपका ज्ञान, अनुभव हर किसी व्यक्ति के काम आना चाहिए तथा अच्छे चिकित्सकों की समाज को आवश्कता है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सकों से कहा कि मरीज आपके पास बहुत ही उम्मीद के साथ अपना उपचार कराने जाता है, इसलिए आप सभी उनकी समस्या को शालीनता के साथ सुनकर समुचित उपचार करें, इससे मरीज के अंदर सकारात्मकता आती है। उन्होंने कहा कि एक उत्कृष्ट चिकित्सक होने के लिये संयम, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठता का होना अतिआवश्यक है। उन्होने सभी चिकित्सको को डाक्टर्स-डे की बधाई दी।


आयोजित कार्यक्रम में डॉ० अनिल शुक्ला ने चिकित्सक दिवस के इतिहास तथा उसके महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ए०एम०ए० ने अपने वरिष्ठ सदस्यों डॉ० आर०के० गुप्ता, डॉ० विजय कुमार, डॉ० एम०एन० मिश्रा, डॉ० इन्दु भूषण दुआ को समाज में चिकित्सकीय सेवा के माध्यम से उत्कृष्ट योगदान देने के लिए उन्हें सम्मानित किया।


     मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा को समाज में अनुशासन एवं सदभाव बनाये रखने के लिये एएमए के द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सेमीनार ए०एम०ए० की वार्षिक वैज्ञानिक संगोष्ठी AMACON के आयोजक सचिव डॉ० आशुतोष गुप्ता तथा IMACGP के आयोजक सचिव डॉ० गुलाब सोनी को भी स्मृति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा सी०ए० विनय गोयल और सौरभ पुरी को समाज सेवा के लिये सम्मानित किया गया।


       ए०एम०ए० सदस्यों के परिवारजनों को भी शिक्षा के क्षेत्र में ख्याति अर्जित करने के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें मेधावी छात्र डॉ० श्रेयांश केशरवानी पुत्र डॉ० ओम केशरवानी, श्री दिव्यांश द्विवेदी पुत्र डॉ० अजय द्विवेदी और श्री चिनमय तिवारी पुत्र डॉ० संजय तिवारी को भी सम्मानित किया गया।


       अध्यक्ष डॉ० अशोक कुमार मिश्र ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया व उनको स्मृति चिन्ह प्रदान किये। डॉ० तरू पाण्डेय, डॉ० अनुभा श्रीवास्तव, डॉ० पल्लवी निगम ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रत्येक अतिथि का संक्षिप्त परिचय व उनके द्वारा किय गये उत्कृष्ट कार्यों का उल्लेख किया। ए०एम०ए० सचिव डॉ० आशुतोष गुप्ता ने समारोह के अन्त में सभी आगन्तुको को धन्यवाद ज्ञापित किया।


      इस कार्यक्रम में डॉ० जे०वी० राय, डॉ० कमल सिंह, डॉ० अशोक अग्रवाल, डॉ० अनिल शुक्ला, डॉ० सुबोध जैन, डॉ० सुजीत सिंह, डॉ० अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ० जी०एस० सिन्हा, डॉ० आर०के०एस० चौहान, डॉ० राजेश मौर्या, डॉ० अनूप चौहान, डॉ० सुभाष वर्मा, डॉ० संतोष सिंह, डॉ० अभिनव अग्रवाल, डॉ० कचनार वर्मा, डॉ० अलका मलिक, डॉ० आशुतोष राय, डॉ० उत्सव सिंह, समेत 100 से अधिक चिकित्सकों ने भाग लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies