प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
मिस आरती (संवाददाता)
बलिया/देवरिया (यूपी) पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले कला,संस्कृति और सिनेमा का महाकुंभ शीघ्र होने जा रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवभूमि देवरिया की पावन धरा पर शीघ्र ही सिनेमा का जश्न मनाए जाएंगे। पार्वती फिल्म प्रोडक्शन के प्रोपराइटर व फिल्म डायरेक्टर राज वर्मा ने दूरभाष के माध्यम से हमारे वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया में शीघ्र ही पार्वती फिल्म प्रोडक्शन हाउस के तरफ से देवभूमि भोजपुरी फिल्म सिने अवार्ड 2 समारोह 2026 का शीघ्र आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश के नमीगिरामी व नवोदित कलाकारों, साहित्यकारों का इस कला,संस्कृति और सिनेमा का महाकुंभ में स्वागत है। वे अपना फोटो परिचय के साथ मुझसे शीघ्र संपर्क कर सकते हैं ताकि उन्हें प्रोडक्शन के तरफ से सम्मानित किया जा सके।
