अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न

 


अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जनपद स्तरीय कमेटी की बैठक संपन्न


*अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमानुसार निरीक्षण करने के दिए निर्देश*


*खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता के मानकों का विशेष ध्यान दिया जाये-अपर जिलाधिकारी*


*मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री न होने पाये, यह सुनिश्चित किया जाये*


प्रयागराज 07 जुलाई।

     जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र की अध्यक्षता में मंगलवार को संगम सभागार में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय खाद्य सुरक्षा कमेटी की त्रैमासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने खाद्य पदार्थाे में मिलावट रोकने हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को सतत् रूप अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहकर खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमानुसार निरीक्षण करने तथा आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने ठेले पर खाद्य पदार्थों का विक्रय करने वाले खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण एवं खाद्य पदार्थों के रख-रखाव, खाद्य पदार्थों के निर्माण में गुणवत्ता रखने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने एवं मिलावट खोरी को रोकने हेतु प्रभावी निरीक्षण व छापेमारी करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने दुग्ध एवं दुग्ध से बने उत्पादों के संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित करने एवं प्रवर्तन की कार्यवाही करने हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया। कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का अनुचित खाद्य पदार्थों की बिक्री न होने पाये।


    अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, आंगनबाडी केन्द्रों, अनाथालय, वृद्धा आश्रम व जननी सुरक्षा के अन्तर्गत आच्छादित सरकारी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं कैन्टिन के अलावा और जहां पर भी पका हुआ भोजन परोसा जा रहा है, वहां विशेष सतर्कता रखते हुए नियमित जांच की जाए एवं उन्हें खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी को विशेष रूप से प्रभावी कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों को अनावश्यक जांच के नाम पर परेशान न किया जाये, निर्धारित मानकों में अनियमित्ता पाये जाने पर ही उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाये। अपर जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि अर्न्तविभागीय समन्वय स्थापित करते हुए सभी विभागों के हित को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करें एवं खराब छवि वाले प्रतिष्ठानों को चिन्हित करते हुए प्रवर्तन कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सहायक आयुक्त खाद्य-द्वितीय व अन्य सम्बंधित अधिकारीगण सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies