गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया

 


गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने महावीरन इस्माइलपुर गांव में 7 जुलाई की रात राम बहादुर के घर से लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल फोन चोरी किए थे। पुलिस ने घटना का खुलासा मात्र 12 घंटे के भीतर कर दिया।


गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बस्ती का अर्जुन गौड़, सिद्धार्थनगर का रवि गुप्ता, सुल्तानपुर का हिमांशु कुमार और गोंडा के नवाबगंज का डुग्गे उर्फ बिंद्रेश शामिल हैं। ये सभी अंतर्जनपदीय गिरोह के सदस्य हैं। चोरों ने छत के रास्ते राम बहादुर के घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। वे चोरी के बाद मोबाइल फोन भी ले गए थे, ताकि परिवार पुलिस को सूचना न दे सके।्ह


हालांकि, चोरों द्वारा मोबाइल फोन स्विच ऑफ न करना उनकी गिरफ्तारी का कारण बना। नवाबगंज पुलिस की टीम ने सर्विलांस की मदद से बुधवार दोपहर करीब 3 बजे लोलपुर पुल के पास से इन चारों को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वे इसी तरह गोंडा जिले में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे और चोरी का सामान बेचकर पैसे आपस में बांट लेते थे।


नवाबगंज थाना अध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक संजीव सिंह, हेड कांस्टेबल सुनील यादव, विपिन सिंह, देशदीप गिरी और अशोक यादव के नेतृत्व में टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा। उन्होंने पुष्टि की कि मोबाइल फोन स्विच ऑफ न होने के कारण ही चोरों को इतनी जल्दी पकड़ा जा सका।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies