सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सड़क हादसे में 70 वर्षीय वृद्ध की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के मनियर-खेजुरी मोड़ पर गुरुवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। दुर्घटना अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई। सूचना पर पहुंची मनियर पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, भेखरिया गांव निवासी सुदर्शन राम (70) गांव में किराना की दुकान चलाते थे। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे वह साइकिल से मनियर बाजार किराना का सामान खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान मनियर-खेजुरी मोड़ के पास मनियर की ओर से सिकंदरपुर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


मृतक अपने पीछे दो पुत्र उमेश राम (50) एवं बृजेश राम (45) सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन की पहचान कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies