मनियर में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय उपवास,छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई मांगें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं का एकदिवसीय उपवास,छात्र आंदोलन के समर्थन में उठाई मांगें

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठन AISA (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (RYA) द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को जनपद बलिया के मनियर बाजार स्थित विनय स्मृति मंच पर भाकपा (माले) कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय उपवास रखा। प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक पर रोक लगाने, कथित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा नई शिक्षा नीति को वापस लेने की मांग उठाई।

उपवास के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने आरोप लगाया कि पेपर लीक की घटनाओं से देश के छात्र-युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है और सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कई दिनों से छात्र संगठन आंदोलनरत हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। वक्ताओं ने सरकार पर छात्र आंदोलन के प्रति असंवेदनशील रवैया अपनाने का आरोप भी लगाया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि छात्र-युवा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं तथा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले उपवास में लाल साहब राम, बशिष्ठ राजभर, भागवत बिंद, रेखा पासवान, नियाज अहमद, अशोक राम, नागेंद्र कुमार, हरिनारायण प्रजापति, कंचन चौहान और सुनीता पासवान शामिल रहे। उपवास समाप्त होने के बाद सभा आयोजित कर लोगों को संबोधित किया गया।

इस दौरान भाकपा (माले) के नेता मुन्नी सिंह, लीलावती, जयप्रकाश शर्मा, योगेंद्र राम सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies