प्रयागराज: गंगोत्री से गंगासागर श्रृंखला के अंतर्गत, दशाश्वमेध घाट पर स्वस्थ आयु के लिए गूंजा योग संदेश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: गंगोत्री से गंगासागर श्रृंखला के अंतर्गत, दशाश्वमेध घाट पर स्वस्थ आयु के लिए गूंजा योग संदेश

प्रयागराज 16 जून 2026

योग और ध्यान का संगम असीम शांति एवं ऊर्जा देने वाला - चैत्रा वी.

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की ओर अग्रसर "गंगोत्री से गंगासागर तक" विशेष श्रृंखला के अंतर्गत आज प्रयागराज के दशाश्वमेध घाट, दारागंज में भव्य योग काउंटडाउन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान, आयुष मंत्रालय द्वारा रेलवे यात्री सुरक्षा एवं सुविधाएँ एसोसिएशन एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कर स्वस्थ शरीर, शांत मन और समग्र कल्याण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।



 योग और ध्यान का यह अद्भुत संगम असीम शांति व ऊर्जा प्रदान करने वाला रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, आयुष महानिदेशक (उत्तर प्रदेश) चैत्रा वी. द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस दौरान भगवान धन्वंतरि एवं महर्षि पतंजलि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र हवन-पूजन संपन्न हुआ। इसके पश्चात, घाट के किनारे मनोरम वातावरण में लगभग 850 लोगों ने एक साथ 'कॉमन योग प्रोटोकॉल' (CYP) के अंतर्गत योगाभ्यास कर निरोगी जीवन का संकल्प लिया।

 यात्रा का उद्देश्य और महत्व

कार्यक्रम की प्रदेश नोडल

चैत्रा वी. ने अपने संबोधन में बताया कि "गंगोत्री से गंगासागर" संस्कृति और एकता की प्रेरणादायक यात्रा हरिद्वार, वाराणसी, पटना, हुगली होते हुए गंगासागर तक पर्यावरण संरक्षण, नदी-संस्कृति और जन भागीदारी को एक सूत्र में जोड़ने का प्रयास है।

योग का यह आयोजन भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और आधुनिक स्वास्थ्य चेतना का एक अनूठा संगम है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, प्रयागराज *डॉ. नवीन सोनी* ने योग सत्र में सम्मिलित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

जिला प्रशासन और क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी प्रयागराज का प्रशासनिक व व्यवस्थागत सहयोग रहा।  

गरिमामयी उपस्थिति एवं सहभागिता

इस वृहत योग शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों और प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट भारती मीणा, जिला विकास अधिकारी गोपाल प्रसाद कुशवाहा, उपमेला अधिकारी प्रयागराज मेला प्राधिकरण विवेक शुक्ला, सिविल डिफेंस से नीरज मिश्रा, पतंजलि महिला योग से शुभम सिंह,

प्रधानाचार्य, राजकीय यूनानी मेडिकल कॉलेज

डॉ. वसीम अहमद, प्रधानाचार्य, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, हंडिया प्रो. केदारनाथ, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ.एच सी कुशवाहा,जिला कार्यक्रम प्रबंधक, आयुष

डॉ. हरीकृष्ण मिश्रा, डॉ. अवनीश पाण्डेय,डॉ. शकील,स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि तीर्थ राज पाण्डेय, डॉ हेमंत सिंह, डॉ अनिल कुमार, डॉ विवेक शुक्ला, डॉ विवेक द्विवेदी, संजय पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, मुक्तेश मोहन शुक्ला,

एन.सी.सी.कैडेट्स, ब्रह्माकुमारीज, पतंजलि योगपीठ तथा अन्य सामाजिक व योग संगठनों के सदस्यों, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और स्थानीय नागरिकों ने पूरी ऊर्जा के साथ योग क्रियाएँ कीं। सभी ने योग को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की शपथ ली।

मंच संचालन: कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रभाकर त्रिपाठी द्वारा किया गया l

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies