प्रयागराज: मण्डलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मंडलीय समीक्षा बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: मण्डलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मंडलीय समीक्षा बैठक

 


जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के इंसेंटिव भुगतान एवं अन्य कार्यों में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति खराब पाये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश


प्रोजेक्ट मैनेजर-पर्यटन विकास निगम के द्वारा कार्यों में लापरवाही बरतने पर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश


संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने के मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश


लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई-मण्डलायुक्त


मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों की सूचना अनिवार्य रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कराये जाने के दिए


अंश निर्धारण में त्रुटि सुधार से सम्बंधित प्रार्थना पत्रों को अनिवार्य रूप से इस माह तक निस्तारित कराये जाने के दिए निर्देश


पूर्वांचल विकास निधि एवं सांसद निधि से सम्बंधित लम्बित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये-मण्डलायुक्त


प्रयागराज 18 जून, 2026।

मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को त्रिवेणी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विकास कार्यों, राजस्व एवं निर्माण कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हिदायत दी है कि जिस भी विभाग की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पायी जायेगी, ऐसे सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सी व डी रैकिंग वाली योजनाओं से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनान्तर्गत प्रगति लाते हुए ए श्रेणी में लाए जाने के निर्देश दिए है।


मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों के इंसेंटिव भुगतान एवं अन्य कार्यों में जनपद प्रतापगढ़ की प्रगति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी-प्रतापगढ़ से स्पष्टीकरण लिए जाने का निर्देश दिया है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी हिदायत दी है कि इस माह के अंत तक सभी भुगतान अनिवार्य रूप से हो जाये, यदि इसमें लापरवाही पायी गयी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को जननी सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने तथा बच्चों को हेपटाइटिस बी का बर्थ डोज अनिवार्य रूप से लगाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने हाइपरटेंशन तथा शुगर जांच के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को सीएचओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने तथा सीएचओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने यह भी कहा कि शुगर और हाइपरटेंशन के जो मरीज रेफर किए जाये, उनकी शत-प्रतिशत जांच की जाये।



मण्डलायुक्त ने मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत प्रयागराज में आवास 

निर्माण की प्रगति धीमी पाये जाने पर उन्होंने आवास निर्माण के कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने सभी जनपदों को यह भी निर्देशित किया है कि इस वित्तीय वर्ष का जो लक्ष्य प्राप्त हुआ है, उसके सापेक्ष लाभार्थियों का एक सप्ताह में शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन पूर्ण करते हुए स्वीकृति की कार्रवाई समय से पूर्ण कर ली जाये। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने जनपद फतेहपुर में विद्युत बिल के सुधार हेतु दिए गए आवेदनों के निस्तारण की प्रगति खराब पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने अन्य जनपदों को भी लम्बित आवेदनों को समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने फैमिली आईडी के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जनपदों को सत्यापन का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करते हुए फैमिली आईडी बनाने का कार्य तेजी से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है।


      बैठक में अंश निर्धारण में त्रुटि सुधार के प्रार्थना पत्रो के निस्तारण की समीक्षा में प्रयागराज के तहसील फूलपुर, सदर एवं हण्डिया में अंश निर्धारण के कार्य की प्रगति कम पाये जाने पर उन्होंने अभियान चलाकर इसमें तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही साथ उन्होंने इस माह के अंत तक सभी जनपदों के अपर जिलाधिकारियों को अंश निर्धारण में त्रुटि सुधार के प्रार्थना पत्रों को अनिवार्य रूप से निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है।


मण्डलायुक्त ने 1 करोड़ से अधिक लागत वाली निर्माण कार्यों से सम्बंधित योजनाओं की सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को चल रहे निर्माण कार्यों की सूचना अनिवार्य रूप से सीएमआईएस पोर्टल पर अपलोड कराये जाने का निर्देश दिया है, जिससे कि समय पर उनकी मानीटरिंग एवं समीक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि जो कार्य पूर्ण हो गये है, उनको सीएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपडेट किया जाये। कहा कि सभी कार्य अनिवार्य रूप से समयसीमा के अंदर पूर्ण हो। यदि किसी कारण से निर्धारित समयसीमा में कार्य नहीं पूर्ण हो पा रहा है, तो सम्बंधित अधिकारी मुख्यालय स्तर से उस कार्य की समयसीमा को विस्तारित कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो जाये, उसके सापेक्ष शत-प्रतिशत व्यय/भुगतान अनिवार्य रूप से सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि भौतिक प्रगति वित्तीय खर्च के सापेक्ष हो। उन्होंने कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो जाये, उनको सम्बंधित विभाग को अनिवार्य रूप से हस्तानान्तरित कर दी जाये। पर्यटन विकास निगम के द्वारा कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा में पूर्ण हुए कार्यों को सीएमआईएस पोर्टल पर समय से अपलोड न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मण्डलायुक्त ने प्रोजेक्ट मैनेजर से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।


पूर्वांचल विकास निधि एवं सांसद निधि से सम्बंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को लम्बित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मण्डलायुक्त ने कहा कि पूर्वांचल विकास निधि के तहत माननीय जनप्रतिनिधियों से अभी से उनके प्रस्ताव प्राप्त करते हुए टेंण्डर इत्यादि की कार्यवाही समय से कराये जाने का निर्देश दिया है।

 

इस अवसर पर बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या श्री अमजद अली अंसारी तथा सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies