आज दिनांक 18.06.2026 को प्रभारी माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री दिवाकर द्विवेदी के निर्देशानुसार श्रीमती प्रदीप्ति सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज की अध्यक्षता में राजकीय संप्रेक्षण गृह में अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजकीय संप्रेक्षण ग्रह के समस्त अधिकारीगण,कर्मचारी गण व विभिन्न विधि कॉलेज की छात्राएं उपस्थित रही। श्रीमती प्रदीप्ति सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज द्वारा सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और योग के लाभ के बारे में बताया गया।योग सप्ताह के अवसर पर योग प्रशिक्षक ने समस्त अधिकारीगण , कर्मचारियों व छात्राओं को योगाभ्यास कराया। योग गुरु द्वारा विभिन्न प्रकार के योगों से सभी लोगों को परिचय कराते हुए योगाभ्यास कराया गया तथा स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया गया। श्रीमती रूबी मेराज, संरक्षण अधिकारी, महिला कल्याण विभाग, प्रयागराज द्वारा समस्त छात्राओं को संप्रेक्षण ग्रह के बारे में बताते हुए विधिक जानकारी प्रदान की गई।यह जानकारी श्रीमती प्रदीप्ति सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की गई।
