प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य, सुरहा ताल को देश का सौवाँ रामसर स्थल चुने जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बलिया नगर ईकाई के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा सुरहाताल के बीच मे जाके ध्वजारोहण करके प्रसन्नता जाहिर की।
यहाँ की विशेषता बताते हुए कहा कि यह स्थान प्रवासी पक्षियों एवं स्थानीय पक्षियों की शरणस्थली है। आर्द्रभूमियों के संरक्षण हेतु बनी रामसर सूची में सम्मिलित स्थलों का प्रकृति के संरक्षण के लिए विकास एवं संरक्षण आवश्यक है। परिषद ने भरोसा जताया कि सुरहा ताल और पक्षी अभयारण्य के विकास के लिए जरूरी कदम उठाये जायेंगे।
हिमांशु मिश्र
मीडिया व्यवस्था प्रमुख अभाविप बलिया।
9919395661
