प्रमुख सचिव ने बहुउद्देशीय सहकारी समिति एवं बी पैक्स समिति नवाबगंज का किया निरीक्षण
सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लक्ष्य को साकार करने के लिए आवश्यक परामर्श एवं दिशा निर्देश दिए
बहुउद्देशीय सहकारी समिति में पौधरोपण करते हुए पौध को जीवंत बनाए रखने के लिए दिए परामर्श
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत प्रमुख सचिव सहकारिता उत्तर प्रदेश शासन श्री अजय शुक्ला द्वारा शुक्रवार को बहुउद्देशीय सहकारी समिति नवाबगंज तहसील सोरॉव में वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के पश्चात प्रमुख सचिव के द्वारा वृक्ष को जीवंत बनाए रखने के भी परामर्श भी दिए गए।
इसके पश्चात प्रमुख सचिव महोदय द्वारा बी पैक्स नवाबगंज समिति का निरीक्षण किया गया। सहकारिता विभाग द्वारा किसानों के हित में चलाई गई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं सहकार से समृद्धि के लक्ष्य को साकार करने के लिए आवश्यक परामर्श एवं दिशा निर्देश दिए गए, जिसमें सदस्यता अभियान के तहत बनाए गए सदस्यों को सक्रिय करने, समितियां के व्यवसाय की वृद्धि के लिए एआईएफ योजना से लाभान्वित करने, समय पर उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने, सहकारी अल्पकालीन ऋण वितरण को कृषकों तक पहुंचाने जैसे जमीनी दिशा निर्देश दिए गए। अध्यक्ष एवं सचिव को कहा गया कि आपकी कोई भी समस्या हो उसे शासन तक पहुंचाइये जो सकारात्मक सुझाव हो उसे दीजिए उत्तर प्रदेश शासन आपके साथ है। जनपदीय कार्यालय प्रयागराज से प्रभारी सहायक आयुक्त सहायक निबंधक प्रदीप पाठक , मंडलीय कार्यालय से अपर जिला सहकारी अधिकारी डॉक्टर सी एल त्रिपाठी, तहसील प्रभारी हर नारायण सिंह, सहायक विकास अधिकारी धीरज यादव क्षेत्रीय प्रबंधक पी सी एफ, मुख्य कार्यपालिका अधिकारी जिला सहकारी बैंक इलाहाबाद एवं समिति के सचिव श्री रामबाबू पटेल उपस्थित रहे।
