प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया। चारा विकास अन्तर्गत पशुपालकों व कृषकों की बैठक बुधवार को विकास खंड के सभागार में उप मुख्य चिकित्साधिकारी बांसडीह डॉ. पीएन पाण्डेय की देखरेख में सम्पन्न हुई। बैठक में पशुपालकों व कृषकों को बताया गया कि खेतों में आधुनिक मशीनों (कम्बाइंड) द्वारा मड़ाई के चलते सूखा चारा की भारी कमी होती जा रही है। सूखा चारा उत्पाद में कमी के कारण महंगा होता जा रहा है। जिससे सरकार द्वारा पशुपालकों के लिए हाईब्रिड नेपियर घास नि:शुल्क वितरण कराया जा रहा है। पशुओं को हरा चारा खिलाने से दूध में वृद्धि होगी। तथा पशुओं के सेहत के लिए लाभप्रद व स्वस्थ रहते हैं। दुधारू पशुओं के लिए प्रतिदिन वजन के हिसाब से हरा चारा व अनाज दें। ताकि दुग्ध उत्पाद में कमी न हो। किसानों व पशुपालकों को नेपियर घास उगाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश यादव, कृषि अधिकारी मनियर संदीप यादव, नीरज उपाध्याय,बबलू,गणेश वर्मा, सत्येन्द्र वर्मा,राज अंसारी, आशा देवी, राधिका देवी, रमेश वर्मा, प्रेमसागर राव, उर्मिला देवी, रंजना देवी रहे।
