प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) थाना सिकंदरपुर अंतर्गत लीलकर गांव में स्थित टावर पर एक महिला चढ़ी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को सिकंदरपुर थाना अंतर्गत ग्राम
लीलकर में स्थित टावर पर एक महिला के चढ़ने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। बताया जाता है कि
पति पत्नी विवाद के बाद पत्नी टावर पर चढ़ गई।
सूत्रों के अनुसार वह महिला पिछले 4 घंटे से टावर पर चढ़ी रही। महिला को टावर पर से नीचे उतारने में पुलिस फेल..रही। बताया जाता है कि सिकंदरपुर थाना इंचार्ज के पास महिला से संबंधित कोई जानकारी मौजूद..नहीं है। CUG..No पर फोन करने पर भी नहीं मिला कोई रिस्पांस... समाचार लिखे जाने तक
टावर के पास सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा रही।
