प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) थाना मनियर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से चलाये गये अभियान के दौरान दो गुम हुए मोबाइल बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत ₹21,999 आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा संचालित अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बलिया (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा बांसडीह क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना मनियर के थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी की टीम ने यह सफलता हासिल की। अलग-अलग स्थानों पर खोए हुए मोबाइलों की गुमशुदगी पीड़ितों ने CEIR पोर्टल पर दर्ज कराई थी, जिनके आधार पर आज 8 जून 2026 को यह बरामदगी हुई।
बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुधीर चौहान, कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रजापति (CCTNS) तथा कांस्टेबल अम्बुज शाहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे। टीम ने नियमों के अनुसार मोबाइलों की जाँच-पड़ताल के बाद उन्हें उनके स्वामियों को सौंप दिया।
मोबाइलस्वामियों ने मनियर पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और धन्यवाद दिया। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में मनियर पुलिस ने पिछले रविवार को भी एक मोबाइल (मूल्य ₹10,999) बरामद कर स्वामी को सौंपा था।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपनी मोबाइल गुम होने पर जल्द से जल्द CEIR पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कराएं ताकि ऐसे अभियानों से उपकरणों की बरामदगी और स्वामियों को वापसी सुनिश्चित की जा सके।

