शिवपुराण यज्ञ को लेकर 9 से 15 जून तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 3-4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की है संभावना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शिवपुराण यज्ञ को लेकर 9 से 15 जून तक रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, 3-4 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की है संभावना

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

नित्यानंद सिंह (जिला संवाददाता) 

बलिया (यूपी) जनपद के थाना बांसडीह रोड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवली स्थित बाबा बालखण्डीनाथ मंदिर के पास 9 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होने वाले शिवपुराण यज्ञ को लेकर प्रशासन ने व्यापक यातायात व्यवस्था लागू की है। यज्ञ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 9 जून से 15 जून तक सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक भारी वाहनों, बसों एवं चार पहिया वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन व्यवस्था लागू की है।

पुलिस के अनुसार यज्ञ के दौरान लगभग 3 से 4 लाख श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है। कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन निर्धारित रूटों से कराया जाएगा।

डायवर्जन व्यवस्था के अनुसार:

बलिया से बांसडीह जाने वाले भारी वाहन, बस एवं चार पहिया वाहन शंकरपुर तिराहा से हनुमानगंज, सुखपुरा और सिकंदरपुर होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे।

बांसडीह से बलिया आने वाले वाहन बांसडीह तिराहा से सुखपुरा एवं हनुमानगंज मार्ग से संचालित होंगे।

बांसडीह से बैरिया की ओर जाने वाले वाहन सहतवार, रेवती एवं चिरैया मोड़ होकर जाएंगे।

रसड़ा एवं फेफना क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन गड़वार त्रिकालपुर तिराहा, सुखपुरा, बेरुआरबारी एवं मैरिटार तिराहा मार्ग से यज्ञ स्थल पहुंचेंगे।

उभांव एवं सिकंदरपुर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु सुखपुरा, बेरुआरबारी एवं मैरिटार मार्ग का उपयोग करेंगे।

बैरिया क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन चिरैया मोड़, रेवती, सहतवार एवं बांसडीह तिराहा होकर यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगे।

पुलिस प्रशासन ने बताया कि एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहन, डीजल-पेट्रोल एवं गैस आपूर्ति वाहन तथा विशेष अनुमति प्राप्त वाहनों को डायवर्जन व्यवस्था से छूट प्रदान की गई है।

बलिया पुलिस ने श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों से यातायात व्यवस्था का पालन करने तथा निर्धारित मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies