मनियर पुलिस ने 49 लाख के चेक बाउंस मामले में फरार वारण्टी मनियर का प्रमुख व्यवसायी रंजीत जायसवाल को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर पुलिस ने 49 लाख के चेक बाउंस मामले में फरार वारण्टी मनियर का प्रमुख व्यवसायी रंजीत जायसवाल को किया गिरफ्तार

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) — वित्तीय विवाद और चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे वारण्टी रंजीत कुमार (41) को थाना मनियर की पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक बृजेश कुमार राय व कांस्टेबल अभिषेक दुबे ने आज सोमवार को लगभग 11:50 बजे आरोपी को उसके आवास मनियर चान्दूपाकड़ से दबोचा।

मामला 2017 का है। अभियुक्त रंजीत कुमार ने व्यवसाय के लिए अपने परिचित रूपेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह मनियर वार्ड नंबर 7 थाना मनियर जनपद बलिया से पैसे लिए थे;। रूपेश कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने कुछ नगदी कुछ चेक के माध्यम से पैसे दिए थे।आवश्यक राशि की मांग पर रंजीत ने रूपेश को 49 लाख रुपए का चेक दिया, जिसे रूपेश ने स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मनियर शाखा में प्रस्तुत किया — पर चेक बाउंस हो गया। रूपेश ने 8 फरवरी 2017 को सीजेएम प्रथम बलिया के समक्ष मुकदमा दायर किया, जिसमें lower court ने रूपेश के पक्ष में 60 लाख रुपये लौटाने तथा रंजीत को डेढ़ वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई। सत्र न्यायालय ने निचले न्यायालय का रुख बरकरार रखा। अभियुक्त द्वारा इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर रिवीजन 10 अप्रैल 2026 को खारिज कर दिया गया, बाद में वारण्ट जारी हुआ और अभियुक्त फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है; आगे की कानूनी कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर जुर्माने, कुर्की व वारण्ट के तहत कार्रवाइयां की गईं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies