प्रयागराज: कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के रहने वाले सगे भाई विकास सिंह व आकाश सिंह शुक्रवार सुबह कोचिंग जाने के लिए साइकिल से निकले। जैसे ही दोनों मवैया गांव के पास पहुंचे कार सवारों ने दोनों को रोक लिया। सभी ने मास्क लगा रखा था। दोनों को जबरन कार में बैठा लिया। कुछ दूर ले जाने के बाद आकाश को कार से नीचे उतार दिया, जबकि विकास को लेकर चले गए।
कई थानों की पुलिस व एसओजी तलाश में जुटी
अपहर्ताओं के चंगुल से छूटने के बाद आकाश घर पहुंचा और परिवार के लोगों को बड़े भाई के अपहरण की जानकारी दी। कई थानों की पुलिस के साथ ही एसओजी यमुनानगर अगवा किए गए विकास की तलाश में लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
प्रयागराज के कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेलवा गांव के रहने वाले दो सगे भाइयों (विकास सिंह और आकाश सिंह) का शुक्रवार सुबह अपहरण कर लिया गया।
तरीका: दोनों भाई साइकिल से कोचिंग जा रहे थे, तभी मवैया गांव के पास मास्क लगाए बदमाशों ने उन्हें जबरन एक काली कार में बैठा लिया।
छोटे भाई को छोड़ा: अपहर्ताओं ने कुछ दूर जाने के बाद छोटे भाई आकाश को कार से नीचे उतार दिया, जबकि बड़े भाई विकास को अपने साथ ले गए।
पुलिस की कार्रवाई: आकाश की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल कई थानों की पुलिस और SOG यमुनानगर विकास की तलाश में जुटी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
