नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण प्रयागराज में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण प्रयागराज में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया


आज दिनांक 19 जून, 2026 को नागरिक सुरक्षा कार्यालय प्रांगण प्रयागराज में तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं उपस्थित व कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया जिसमें आयुष विभाग के योग प्रशिक्षक अरुणेश मित्रा द्वारा विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास का महत्व बताते हुए व्यावहारिक अभ्यास एवं प्रदर्शन कराया गया जिसमें मुख्य रूप से गर्दन, कंधा एवं जोड़ों का व्यायाम, प्राणायाम, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी, शलभासन, ताड़ासन आदि क्रियाएं सम्मिलित रहीं। 

स्वागत संबोधन चीफ वार्डन अनिल कुमार द्वारा किया गया, कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा द्वारा व्यक्त किया गया जिसमें उनके द्वारा योग के महत्व एवं नियमित व्यायाम के लाभ के बारे में बताते हुए 21 जून, 12वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातः 6:00 बजे संगम पर बड़ी संख्या में आने के लिए प्रेरित किया गया धन्यवाद उद्बोधन सहायक उप नियंत्रक राकेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से अनिल कुमार, नीरज मिश्रा, राकेश कुमार तिवारी, ललित कुमार सोनकर, श्री कृष्ण तिवारी, महेंद्र सक्सेना, एल. के. अहिरवार, दूकान जी, आशीष बाजपेयी, रविशंकर , सुरेंद्र यादव, पूनम गुप्ता, प्रभात मौर्य, रमन कुमार जैन आदि बड़ी संख्या में सदस्यों एवं उपस्थित कार्मिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies