अपर जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अपर जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 


अपर जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सम्बंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


प्रयागराज 03 जून।

     जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह के द्वारा बुधवार को समय लगभग प्रात 10.30 बजे स्वरूपरानी नेहरू हास्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टाफ अपने-अपने निर्धारित ड्यूटी पर उपस्थित पाये गये। विभिन्न विभागों यथा डेन्टल सर्जरी, रेडियोलॉजी, कार्डियोलॉजी एनस्थीमिया, सामन्य सर्जरी आर्थाेपेडिक, मेडिसिन, गायनिक, गैस्ट्रोलाजी, ई०एन०टी० टी०डी०बेस्ट पी०एम० एस०एस० वाई आदि विभागों में तैनात चिकित्सकों/स्टाफ के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। विभिन्न विभागों के उपस्थिति पंजिका के अवलोकन पर पाया गया कि सर्जरी विभाग में सभी डॉक्टर उपस्थित पाये गये। आर्थाेपेडिक का निरीक्षण किया गया जिसमें कि रजिस्टर में कुल 13 डॉक्टरों की डयूटी अंकित है उसमें से 6 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं। बाकी सभी डॉक्टर उपस्थित पाये गये। रेडियोलाजी विभाग में कुल 07 डाक्टर की डयूटी अंकित है, जिसमें से डॉक्टर सुमन सिंह, डा० पुसन तथा सिमा पाण्डेय अनुपस्थित है तथा सभी शेष डॉक्टर उपस्थित है। कार्डियोलॉजी विभाग में कुल डॉक्टर की संख्या 07 अंकित है जिसमे से एक डॉक्टर अवकाश पे हैं, शेष सभी उपस्थित है। डेन्टल सर्जरी विभाग में कुल 03 डॉक्टर रजिस्टर में अंकित है, एक डॉक्टर अनुपस्थित एवं 02 डा0 उपस्थित पाये गये। क्षय रोग विभाग का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर में अंकित डॉक्टर की संख्या 06 थी जिसमें 02 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, एवं अन्य 04 उपस्थित पाये गये। ई०एन०टी० विभाग का निरीक्षण किया गया तथा रजिस्टर में अंकित डॉक्टर की संख्या 05 थी जिसमें 02 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, एवं अन्य 03 उपस्थित पाये गये। गैस्ट्रोलाजी विभाग चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 17 डॉक्टर के नाम अंकित है एवं सभी उपस्थित पाये गये। एनस्थीमिया विभाग चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 19 डॉक्टर के नाम अंकित है, जिसमें 02 डा० ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं एवं अन्य 17 उपस्थित पाये गये। पी०एम०एस०एस०वाई० विभाग चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 17 डॉक्टर के नाम अंकित है एवं 09 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, सभी शेष उपस्थित पाये गये। रेडियोलॉजी विभाग चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 06 डॉक्टर के नाम अंकित है, एवं 03 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, सभी शेष उपस्थित पाये गये। गायनिक विभाग के चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 21 डॉक्टर के नाम अंकित है एवं 03 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं तथा डा० अनामिका डा० विनीता एवं डा० बिना गुप्ता अनुपस्थित तथा सभी शेष उपस्थित पाये गये। मेडिसिन विभाग चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 18 डॉक्टर के नाम अंकित है, एवं 04 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, तथा सभी शेष डॉक्टर उपस्थित पाये गये। मनोरोग विभाग चिकित्सकों के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया, जिसमें कुल 04 डॉक्टर के नाम अंकित है, एवं 02 डॉक्टर ग्रीष्मकालीन अवकाश पर हैं, तथा डा० एस०के० मिश्रा और डा० अनुराग उपस्थित पाये गये। एम०आई०सी०यु० में निरीक्षण किया गया जो तीमारदार जो अलट्रासाउंड जाने में असमार्थ होते है उनका अलट्रासाउंड की व्यवस्था बेड सईड पर उपलब्ध हैं। जो की बेड नं० 06 पे हो रहा था।


      ट्रामा सेन्टर के निरीक्षण के दौरान उपस्थिति ई०एम०ओ० डा० अरबिन्द से मरीजो के बारे में जानकारी ली गयी उनको दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछताछ की गयी। एच०डी०यु० मेडिसिन विभाग में भर्ती शनि नामक मरीज, जो कि टी०वी०एम० से ग्रसित है जिससे वार्ता के दौरान पता चला कि सभी विभिन्न प्रकार कि सुविधाएं उपलब्ध है, वार्ड के मरीज राजेन्द्र प्रसाद जो कि मस्तिष्क आघात से ग्रसित है, से वार्ता के दौरान बताया कि सभी सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध है। तक कुल 63 सी०टी० स्कैन रजिस्टर में दर्ज पाये गये। ट्रामा सेन्टर के वार्ड-2 तथा आई॰सी॰यू वार्ड का निरीक्षण किया गया आई०सी०यू० वार्ड में कुल 07 मरीज भर्ती पाये, जिनका इलाज चल रहा है। भर्ती मरीजो को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली गयी संतोषजनक स्थिति पायी गयी। गैस्ट्रोलॉजी विभाग के एम०आर०यू० लैब, पोस्ट आपरेटिव वार्ड, आई०सी०सी०यू विभाग का निरीक्षण किया गया, जहाँ व्यवस्थाये संतोषजनक पायी गयी। चिकित्सकों द्वारा बताया गया कि अस्पताल की सभी जॉच मशीने सीटी स्कैन एक्स-रे अल्ट्रासाउण्ड और एमआरआई सुचारू रूप से क्रियाशील स्थिति में है। किसी भी प्रकार की कोई परेशानी मरीजो/तीमारदारों को जाँच से सम्बन्धित नहीं होती है। वार्डों में विद्युत आपूर्ति निरन्तर हो रही है तथा वार्डों/गलियारों की साफ सफाई अच्छी पायी गयी। विभिन्न वार्डों के समने तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था है। वह पर तीमारदार बैठे मिले जिनसे अस्पताल के संबंध में जानकारी ली गयी स्थिति संतोषजनक पायी गई।


      स्वरूपरानी हास्पिटल के विभिन्न वार्डों, गलियारों/शौचालयों एवं अन्य विभागों की साफ सफाई तथा भौतिक स्थिति का निरीक्षण किया गया। विभिन्न वार्डाे में सफाई व्यवस्था संतोषजनक पायी गयी, परन्तु कुछ स्थानों पर मरम्मत और साफ-सफाई कराये जाने की आवश्यकता है, जिसके लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। आर्थाे वार्ड में सफाई की व्यवस्था पूर्णरूपेण नहीं थी, जिससे ठिक करने हेतु संबंधित वार्ड के डा० को निर्देशित किया गया, तथा वार्ड के मुख्य गलियारे में ओ०टी०ए० मशिन खराब पड़ी मिली, जिसे हटाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।


      चिकित्सालय में तीमारदारों के वाहनों पार्किंग दो पहिया/चार पहिया वाहनों के खड़े करने की व्यवस्था के बारे पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया गया। तीमारदारों के वाहनों के पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में डा० अमित सिह द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय में पुरानी बिल्डिंग के पास तीमारदारों के लिए कार पार्किंग की व्यवस्था संचालित की जा रही है तथा ट्रॉमा सेन्टर के पास एक नई पार्किंग का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। तीमारदारों के दो पहिया वाहनों के 03 पार्किंग स्थल उपलब्ध है, जो वर्तमान समय में संचालित पाये गये। स्वरूपरानी हास्पिटल में तीमारदारों के लिए दो पहिया, चार पहिया वाहनों को खड़े करने के लिए व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है।


       चिकित्सालयों में व्याप्त दलालों पर अंकुश लगाने एवं उनकी संलिप्तता के निरीक्षण के दौरान ऐसा कोई तथ्य संज्ञान/प्रकाश में नहीं आया। ड्यूटी पर मौजूद सुरक्षागार्डों तथा सुपरवाइजरों से इस सम्बन्ध में जानकारी ली गयी तथा निर्देशित किया गया कि अगर ऐसा कोई तथ्य संज्ञान में आये तो तत्काल वरिष्ठ चिकित्साधिकारियों के सज्ञान में लाकर दलालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाय तथा परिसर को लेकर पूर्ण सतर्कता बरती जाय एवं अनाधिकृत व्यक्तियों/दलालों पर कड़ी नजर रखी जाय।


      हारिपटल के निरीक्षण के दौरान हास्पिटल में उपस्थित मरीजो/उनके परिजनों से अस्पताल परिसर में पेयजल व्यवस्था के बारे में जानकरी ली गयी बताया गया कि हास्पिटल में पेय जल की समुचित व्यवस्था है। हास्पिटल परिसर/वार्डाे के पास स्थिति पेयजल/ वाटर कूलर संचालित अवस्था में है।


      स्वरूपरानी चिकित्सालय की पैथोलॉजी में मरीजों से पूंछताछ की गयी। मरीजों द्वारा बताया गया कि पैथोलॉजी में जांच समय से प्राप्त हो रही है। समस्त वार्ड के बेड पर लगे गद्दो की स्थिति ठीक नहीं है। सभी गद्दो को ठीक कराने हेतु निर्देशित किया गया है। ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत दिनांक 15.06.2026 तक ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है। सम्पूर्ण चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की लिए निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त नालियों की साफ-सफाई, उपकरणों के उचित रख-रखाव ड्यूटी चार्ट को अद्यतन करने तथा परिसर में अनधिकृत पार्किंग की समस्या के स्थायी समाधान हेतु भी निर्देश दिये गये। सभी उत्तरदायी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनुपालन सुनिश्चित करायेे जाने के लिए निर्देशित किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies