राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने प्रधानाचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने प्रधानाचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

 


माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने प्रधानाचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक


अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश


ओपीडी की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक मरीजों का सुचारू ढंग से उपचार सुनिश्चित करें


प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध-मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)


प्रयागराज 03 जून।

माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष विभाग, उत्तर प्रदेश श्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को सर्किट हाउस में राजकीय आयुर्वेद कॉलेज हण्डिया, राजकीय होम्योपैथिक कॉलेज, राजकीय युनानी कॉलेज के प्रधानाचार्यों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में माननीय मंत्री जी ने प्रधानाचार्यों व विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अस्पतालों में दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे, जहां पर दवाओं की कमी हो उसकी सूचना प्राथमिकता के आधार पर दी जाये, ताकि दवाओं को तत्काल उपलब्ध कराया जा सके और रोगियों का समय से उपचार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मांग और आवश्यकता के अनुसार दवाइयां खरीदी जाये, जो दवाइयाँ कॉमन हैं और उनकी अधिक मांग है उनकों प्राथमिकता के आधार पर खरीदें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न होने पाए।


     माननीय मंत्री जी ने सभी चिकित्सकों को ओ०पी०डी० में आए मरीजों को बाहर की दवा न लिखे जाने के लिए कहा है। अस्पतालों में ओपीडी संख्या बढ़ाने का हरसम्भव प्रयास करने के लिए कहा, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों का सुचारू ढंग से उपचार किया जा सके। माननीय मंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस संबंध में किसी भी अधिकारी के द्वारा कार्य में लापरवाही स्वीकार नहीं होगी तथा संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सभी स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक व्यवस्थित और बेहतर बनाया जाये, जिससे कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हो सके। उन्होंने आयुष, चिकित्सा पद्धति का व्यापक प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए कहा है। सम्बंधित विभाग माननीय मंत्री जी ने चिकित्सालयों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय एवं साफ-सफाई आदि पर विशेष ध्यान दिये जाने के लिए कहा, ताकि बुर्जुगों, महिलाओं और बच्चों को असुविधा न हो। इस अवसर पर विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies