राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुर्नपरीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुर्नपरीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार


 राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुर्नपरीक्षा को सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार


ब्रीफिंग बैठक में जिलाधिकारी ने कहा-परीक्षा की शुचिता पर प्रभाव डालने का प्रयास करने वालो के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई


राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा निर्गत निर्देशो के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी

परीक्षा का आयोजन 21 जून को



प्रयागराज 19 जून।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैण्ट एरिया स्थित कोबरा ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन0टी0ए0) द्वारा 21 जून, 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा [नीट (यूजी)]-2026 रिएग्जाम को निर्धारित प्रक्रियानुसार सकुशल, निर्विघ्न, निष्पक्ष, नकलविहीन व शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाईजर, आब्जर्वर व अन्य सम्बंधित अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

     

     बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा के सकुशल, नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से आयोजन के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेंटर सुपरवाईजर, आब्जर्वर, केन्द्र व्यवस्थापक, सह केन्द्र व्यवस्थापक सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी व संवेदनशीलता के साथ परीक्षा को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु गोपनीय सामग्री को स्टैटिक मजिस्ट्रेट व केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही प्राप्त कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एन0टी0ए0) द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें एवं अपेक्षित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को फ्रिस्किंग, बायोमैट्रिक वेरीफिकेशन, ड्रेस कोड तथा परीक्षा केन्द्र में ले जाने वाली सामग्री तथा वर्जित सामग्री की जांच को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशों के अनुसार कराया जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर अधिकृत व्यक्ति का ही प्रवेश हो, सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती करने के निर्देश दिए है। उन्होंने रेलवे व परिवहन विभाग को परीक्षार्थियों के आवागमन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता में किसी भी प्रकार का व्यवधान डालने वालो के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जायेगी।


      इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies