जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाएं एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाएं एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

 


जिलाधिकारी ने स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, व्यवस्थाएं एवं मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा


कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से सयमसीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के दिए निर्देश


निर्माणाधीन चिल्डेªन हॉस्पिटल में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए माह-सितम्बर तक पूर्णतः क्रियाशील करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने मेडिकल कालेज में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल, जिमनेजियम सहित अन्य कार्यों की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने कालेज व चिकित्सालय में अनुशासन बनाये रखने तथा उसकी लगातार मानीटरिंग करने के लिए कहा


चिकित्सालय परिसर में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें-जिलाधिकारी


चिकित्सक व अन्य स्टॉफ का व्यवहार मरीजों के प्रति विनम्र हो तथा उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये-जिलाधिकारी

प्रयागराज 23 मई, 2026। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ स्वरूपरानी चिकित्सालय व मेडिकल कालेज का औचक निरीक्षण कर वहां पर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति, चिकित्सालय की व्यवस्थाएं एवं मरीजों को उपलब्ध हो रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए चिकित्सालय में और क्या बेहतर किया जा सकता है, के बारे में स्वास्थ्य विभाग व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं सयमसीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन भवनों, वार्डों एवं आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा कार्य प्रगति को देखा तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो तथा कार्य मानक के अनुरूप पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए।


      जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम स्वरूपरानी चिकित्सालय परिसर में कार्यदायी संस्था यूपीसिडको द्वारा निर्माणाधीन चिल्डेªन हॉस्पिटल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए कार्यो की धीमी प्रगति होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य पूर्ण होने के बारे में जानकारी ली, जिसपर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कार्य चल रहा है तथा सभी अवशेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जायेगा, जिसपर जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लायी जाए तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराते हुए जल्द से जल्द हैण्डओवर की कार्यवाही पूर्ण कर ली जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के द्वारा चिल्डेªन हॉस्पिटल में कराये जा रहे गैस पाइप लाइन, ऑक्सीजन पाइलन लाइन एवं बेड हेड पैनल का कार्य प्रत्येक दशा में जून माह तक पूर्ण कर हस्तांतरित कराने के लिए कहा है। उन्होंने प्राचार्य व मुख्य अधीक्षक से चिल्डेªन हॉस्पिटल में सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए माह-सितम्बर तक चिल्डेªन हॉस्टिपल को पूर्णतः क्रियाशील करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लेट-लतीफी नहीं होनी चाहिए।


तत्पश्चात जिलाधिकारी ने राजकीय निर्माण निगम के द्वारा कार्डिंयोलॉजी विभाग के विस्तार के कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें कार्डियोंलॉजी बिल्डिंग में द्वितीय तल का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा प्रथम तल के हैण्डओवर की कार्यवाही पूर्ण है, लेकिन अभी उपयोगिता में नहीं है। कार्यदायी संस्था के द्वारा बताया गया कि कार्य प्रगति पर है तथा 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, शेष सभी कार्यो को अगस्त माह तक पूर्ण करा लिया जायेगा और कार्य की धीमी प्रगति होने के कारण कांट्रैक्टर पर 4 प्रतिशत की एलडी आरोपित की गयी है। जिलाधिकारी ने द्वितीय तल के सभी कार्यों को माह अगस्त तक पूर्ण कराने के साथ-साथ प्रथम तल के अवशेष कार्यों को भी पूर्ण कराने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने तथा प्रथम तल व सीढ़ियों पर रखे गये निष्प्रयोज्य सामानों की नीलामी कराकर भवन को खाली कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने निष्प्रयोज्य सामानों को हटवाकर प्रथम तल के दरवाजें, खिड़कियों व फिनिशिंग के कार्य को पूर्ण कराने एवं सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराते हुए उपयोगिता में लाए जाने के निर्देश दिए है।


तत्पश्चात जिलाधिकारी ने गायनोलॉजी के विस्तारीकरण का कार्य, जिसमें भूतल व प्रथम तल का निर्माण हुआ है और उसके ऊपर द्वितीय तल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है एवं मानसिक रोग विभाग के भवन के ग्राउंड फ्लोर के ऊपर प्रथम तल का निर्माण हो रहा है, का निरीक्षण किया और प्राचार्य से दोनो निर्माणाधीन कार्यों के पूर्ण होने के पूर्व ही सभी आवश्यक उपकरण तथा सामग्रियां क्रय किए जाने के निर्देश दिए है, जिससे कार्य पूर्ण होते ही भवन की उपयोगिता प्रारम्भ हो सके। उन्होंने क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के निर्माण की भौतिक प्रगति की जानकारी ली, जिसपर बताया गया कि इसके अन्तर्गत 30.18 करोड़ की लागत से दो भवन- ग्राउंड प्लस 3, ग्राउंड प्लस-2 बनाया जा रहा है, जिसका 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है तथा अवशेष कार्य को अक्टूबर-2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा, जिसपर उन्होंने अवशेष बजट की मांग करने तथा अवशेष कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।  


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्राचार्य व कार्यदायी संस्थाओं को पूरे चिकित्सालय परिसर का विस्तृत लेआउट बनाये जाने के लिए कहा है, जिसमें सभी मौजूदा बिल्डिंग व प्रस्तावित भवन स्पष्ट दर्शित हो, जिससे अन्य कार्यों एवं संसाधनों का बेहतर उपयोग किए जाने हेतु विस्तृत योजना बनायी जा सके। उन्होंने चिकित्सालय परिसर के विस्तार हेतु डीपीआर बनाये जाने के लिए कहा है। उन्होंने ट्रामासेंटर को दूसरे उचित स्थान पर स्थानांतरित किए जाने हेतु प्रजोजल बनवाये जाने तथा उसे माननीय उच्च न्यायालय के संज्ञान में लाते हुए ट्रामासेंटर निर्माण के लिए अनुमति प्राप्त करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। ट्रामासेंटर व हॉस्टल के निर्माण हेतु चिन्हित भूमि का आज ही उपजिलाधिकारी सदर के माध्यम से मूल्यांकन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने क्रिटिकल केयर यूनिट के सामने मल्टीलेवल पार्किंग का प्रपोजल बनवाये जाने तथा उसके निर्माण हेतु माननीय उच्च न्यायालय की अनुमति प्राप्त करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी के द्वारा मेडिकल कालेज परिसर में निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल, न्यू स्पोटर्स काम्पलेक्स, जिमनेजियम व योग ध्यान केन्द्र निर्माण कार्य, टाइप-4 के 18 आवास, 50 यूजी तथा 49 पीजी सीट वृद्धि हेतु भवन निर्माण सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य की भौतिक प्रगति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द से जल्द पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है।


जिलाधिकारी ने प्राचार्य व मुख्य अधीक्षक से कालेज व चिकित्सालय में कड़ा अनुशासन बनाये रखने तथा उसकी लगातार मानीटरिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने चिकित्सालय परिसर में आने वाले मरीजों एवं तीमारदारों के लिए सभी व्यवस्थाएं करने के साथ-साथ उनके साथ अच्छा व्यवहार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने चिकित्सक व अन्य स्टॉफ की समय से उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उनका व्यवहार मरीजों के प्रति संवेदनशील व विनम्र हो तथा उनके इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये, के निर्देश दिए है। उन्होंने प्राचार्य से मरीजों के देखरेख की एक एसओपी बनाये जाने और उसी के अनुसार इलाज की व्यवस्थायें किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने प्राचार्य से चिकित्सालय व कालेज में साफ-सफाई, पेयजल, चिकित्सकीय सेवाएं, दवाएं तथा आवश्यक उपकरणों को क्रियाशील रखने सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ व सुचारू बनाते हुए चुस्त-दूरूस्त रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।


     इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 ए0के0 तिवारी, नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज डॉ0 वी0के0 पाण्डेय, मुख्य अधीक्षक स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतोष कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies