सुनील सिंह बने जिला महामंत्री, महराजगंज के व्यापारिक गलियारों में बढ़ी हलचल बधाई देने वालों का लगा तांता, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सुनील सिंह बने जिला महामंत्री, महराजगंज के व्यापारिक गलियारों में बढ़ी हलचल बधाई देने वालों का लगा तांता, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह

 


महराजगंज। सिंह ऑटो मोबाइल्स परसौना, कोल्हुई टीवीएस एजेंसी के प्रोपराइटर सुनील सिंह को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनी उर्फ जीतू जी द्वारा जनपद महराजगंज का जिला महामंत्री मनोनीत किए जाने के बाद पूरे जिले के व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन को संगठन की बड़ी रणनीतिक नियुक्ति माना जा रहा है।

जैसे ही सुनील सिंह के जिला महामंत्री बनाए जाने की सूचना क्षेत्र में पहुंची, कोल्हुई, परसौना, घुघली, सिसवा, फरेंदा समेत पूरे जनपद के व्यापारियों, युवा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जाने लगीं। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा संगठन नेतृत्व के निर्णय का स्वागत किया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश रूंगटा, जिला महामंत्री प्रमोद जायसवाल, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र पारावले, नदीम अहमद अब्बासी, युवा जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल, युवा महामंत्री बृजकिशोर, युवा कोषाध्यक्ष उद्देश्य मद्धेशिया, युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्याम बदन त्रिपाठी, युवा जिला उपाध्यक्ष अभिलाष मद्धेशिया सहित अनेक पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने सुनील सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

इसके अलावा कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दयाराम मोदनवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, वरिष्ठ महामंत्री कमलेश मद्धेशिया, महामंत्री प्रमोद मद्धेशिया, कोषाध्यक्ष हरिराम जायसवाल, सलाहकार लालजी वर्मा, आशीष चौबे, संजय पांडेय, श्याममोहन वर्मा, संतराम वर्मा, युवा अध्यक्ष अम्बरीष चतुर्वेदी, रिंकू चौरसिया, गोलू वर्मा, पंकज जायसवाल, मानस उपाध्याय, बिंदु जायसवाल, मनीष अग्रहरि, सुशील अग्रहरि, प्रदीप मद्धेशिया एवं लोरियल हेयर सैलून सहित अनेक लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

लोगों का कहना है कि सुनील सिंह लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। ऐसे में उन्हें जिला महामंत्री बनाए जाने से संगठन को जनपद में और मजबूती मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies