जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 


जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


जनशिकायतों की प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश


उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट में बैठने तथा मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाने के दिए निर्देश


लेखपाल और कानूनगों निर्धारित दिन पर तहसील में अवश्य बैठे, नहीं बैठने वाले लेखपाल और कानूनगों के विरूद्ध करें कड़ी कार्रवाई-जिलाधिकारी



प्रयागराज 19 मई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को एनआईसी सभागार में अपर जिलाधिकारियों, उपजिलाधिकारियों के साथ बैठक कर राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को जनशिकायतों की प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर लोगो की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारण होने पर शिकायतकर्ता को मुख्यालय स्तर पर नहीं आना पड़ेगा, इसलिए सभी उपजिलाधिकारी लोगो की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं नायब तहसीलदारों को नियमित रूप से कोर्ट में बैठने तथा मुकदमों की नियमित रूप से सुनवाई करते हुए निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि लेखपाल और कानूनगों तहसील में बैठने के लिए जो दिन निर्धारित किया गया है, उस दिन अनिवार्य रूप से तहसील में उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई लेखपाल या कानूनगों निर्धारित दिन पर तहसील में नहीं बैठता है, तो ऐसे लेखपालों एवं कानूनगों के विरूद्ध कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने धारा-32 एवं धारा-38 से सम्बंधित प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने तहसीलों में साफ-सफाई, पीने के पानी तथा पार्किग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को राजस्व से सम्बंधित आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्णढंग से निस्तारण सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। कृषक दुर्घटना बीमा योजना से सम्बंधित प्रकरणों पर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमानुसार निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने अंश निर्धारण के कार्य को अभियान चलाकर निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जनगणना से सम्बंधित कार्यों को भी समयबद्ध ढंग से किए जाने के लिए भी निर्देशित किया है। इस अवसर पर सभी अपर जिलाधिकारीगणों के अलावा उपजिलाधिकारी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies