जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश



 जिलाधिकारी ने विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


हेलीपैड बनाये जाने हेतु जमीनों का चिन्हांकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश


फार्मर रजिस्ट्रीकरण एवं फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश


आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में खराब प्रगति पाये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने एवं आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में विकास कार्यों से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। बैठक में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के द्वारा तहसील-कोरांव, मेजा, करछना तथा विकास खण्ड-माण्डा, उरूवा, चाका में बनाये जाने वाले हेलीपैड के प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने जमीनों के चिन्हांकन की कार्यवाही तेजी से कराते हुए हेलीपैड बनाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को तेजी के साथ कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि खाद इत्यादि की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।


जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में खराब प्रगति पाये जाने पर मुख्य चिकित्साधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आंगनबाड़ी, आशा तथा उनके परिवारों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने के लिए कहा है। इस सम्बंध में उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से समन्वय करके आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए कहा है। इसके साथ ही साथ सभी पात्र लोगो का आयुष्मान कार्ड तेजी से बनाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाये जाने के कार्य की प्रतिदिन मुख्य विकास अधिकारी से समीक्षा कराये जाने तथा सप्ताह में उनके द्वारा समीक्षा कराये जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने खनन विभाग की समीक्षा में इको सेंसटिव जोन बनाये जाने हेतु जमीन का चिन्हॉकन करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने खनन अधिकारी को राजस्व बढ़ाये जाने एवं अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही करने तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में तेजी लाते हुए जुर्माना एवं चालान की कार्यवाही को प्रभावी ढंग से कराये जाने का निर्देश दिया है। श्रम विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने श्रम विभाग को पीएम विकसित भारत रजिस्ट्रेशन सम्बंधी कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना के लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने मनरेगा, श्रम विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की प्रगति धीमी पाये जाने पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को इसमें तेजी लाने तथा पोर्टल पर शत-प्रतिशत फीड कराये जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies