100 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय के लिये की जायेगी भूमि की व्यवस्था, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को भी मिलेगी भूमि
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

100 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय के लिये की जायेगी भूमि की व्यवस्था, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को भी मिलेगी भूमि



 जिला आयुष समिति शासी निकाय की बैठक सम्पन्न


100 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय के लिये की जायेगी भूमि की व्यवस्था, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को भी मिलेगी भूमि


प्रयागराज 08 मई, 2026

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयुष विभाग की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिये जिला आयुष समिति शासी निकाय की बैठक संगम सभागार में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा 100 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय, 25 बेड राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सहित सभी किरायें के भवनों में संचालित राजकीय आयुष विभाग के चिकित्सालयों के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि के प्रस्ताव सम्बन्धित पत्रावली प्रचलित किये जाने हेतु क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया साथ ही आयुष विभाग की अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं को शीघ्र क्रियान्वित करने भी निर्देशित किया। बैठक में डा० नवीन सोनी क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, डा० सीमा अग्रवाल-जिला होम्यापैथिक चिकित्साधिकारी, डा० एच०के० मिश्रा-जिला कार्यकम प्रबन्धक आयुष विभाग, परियोजना निदेशक (ग्रामीण विकास), जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सूचना अधिकारी श्री युवराज सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies