मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न

 


मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में बैठक सम्पन्न


मा० जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव प्राप्त करें-मुख्य विकास अधिकारी


जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जनपद प्रयागराज में लोक निर्माण विभाग के मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण कार्य हेतु कार्ययोजना/प्रस्ताव के सम्बंध में गुरूवार को संगम सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मार्गों, सेतुओं एवं भवन के निर्माण हेतु मा० जनप्रतिनिधियों से प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना/प्रस्ताव प्राप्त कर लें। मार्गों पर गड्ढामुक्ति का कार्य कराये जानें हेतु मा० जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर मार्गों पर गड्ढामुक्ति का कार्य कराये जानें हेतु प्राथमिकता तय कर ली जाय। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि शहरी मार्गों की सूची एवं वर्तमान में प्रस्तावित कार्ययोजना की प्रति मा० मेयर, नगर-निगम एवं सम्बंधित जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करा दी जाय। निर्देशित किया गया कि मा० विधायक, करछना/मा० विधायक, बारा/मा० विधायक, शहर पश्चिमी एवं उपस्थित विधायकों एवं सांसदों द्वारा दिये गये प्रस्ताव को कार्ययोजना में प्राथमिकता के आधार पर सम्मिलित कर लिया जाय।


       मुख्य विकास अधिकारी ने मा० जनप्रतिनिधियों द्वारा मार्गों की एन०ओ०सी० के सम्बंध में उठाये गये प्रकरणों पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया है। एन०ओ०सी० के उपरान्त जनहित में मार्गों का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया जा सके। लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद प्रयागराज में अपने स्वामित्व वाले मार्गों पर क्षतिग्रस्त पटरी की मरम्मत करायी जाय एवं वर्षा के दृष्टिगत पटरियों पर उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई करायी जाय। निर्देशित किया गया कि प्रयागराज लखनऊ मार्ग पर चौड़ीकरण के दृष्टिगत मार्ग के आबादी वाले भागों में दोनों तरफ नाली का निर्माण कराया जाय। जनप्रतिनिधियों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर नवनिर्माण/ पुनः निर्माण एवं चौड़ीकरण सुदृढ़ीकरण/नवीनीकरण/विशेष मरम्मत हेतु कार्ययोजना में शामिल किया जाय। निर्देशित किया कि यदि कार्ययोजना/प्रस्ताव में किसी प्रकार की विसंगति की स्थिति में जिलाधिकारी महोदय से वार्ता कर संस्तुति प्राप्त कर ली जाय।


       जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मा० महापौर श्री उमेश चन्द्र गणेश केशरवानी, मा० विधान परिषद सदस्य डा० के०पी० सिंह, मा० विधायक फाफामऊ श्री गुरु प्रसाद मौर्य, मा0 विधायक करछना श्री पीयूष रंजन निषाद, मा० विधायक फूलपुर श्री दीपक पटेल, मा० विधायक हण्डिया श्री हाकिम लाल बिन्द, मा० विधायक प्रतापपुर श्रीमती विजमा यादव, मा0 सांसद उज्जवल रमण सिंह के प्रतिनिधि श्री अरूण कुमार शुक्ला, प्रतिनिधि विधायक सोरांव श्री श्याम सिंह यादव, प्रतिनिधि बारा विधायक श्री दिलीप कुमार निषाद, प्रतिनिधि विधायक बारा श्री विजय कुमार निषाद, प्रतिनिधि विधायक शहर पश्चिमी श्री प्रमोद कुमार (राजू राय) एवं अन्य उपस्थित जनप्रतिनिधिगणों के साथ-साथ श्री नरेश कुमार, अधीक्षण अभियन्ता, प्रयागराज वृत्त, लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-4, (कु०मे०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री नवीन कुमार शर्मा, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-३, लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री संतोष कुमार कनौजिया, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-1 (भवन), लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री शशिकान्त यादव, अधिशासी अभियन्ता, नि०खं०-2 (प्र०प०), लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि अधिशासी अभियन्ता, प्रान्तीय खण्ड, लो०नि०वि०, प्रयागराज, श्री रोहित मिश्रा, पीएम, ब्रिज कारर्पाेरेशन, श्री अरविन्द कुमार, सीपीएम, ब्रिज कारर्पाेरेशन, प्रयागराज, श्री अमित कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, रा०मा० खण्ड, लो०नि०वि० एवं अन्य अधिकारी व पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies