नगर मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक सम्पन्न
नगर मजिस्ट्रेट ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित कराये जाने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के निर्देशन व नगर मजिस्ट्रेट श्री विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को संगम सभागार में जिला सैनिक बन्धु समिति की बैठक जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/विधवाओं एवं उनके आश्रितों की उपस्थिति में आयोजित की गयी। बैठक में भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों ने अपनी-अपनी समस्यायें नगर मजिस्ट्रेट के समक्ष रखी एवं पूर्व सैनिकों के आश्रितों से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गयी। नगर मजिस्ट्रेट के द्वारा उन समस्याओं का निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में कुल 21 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को पत्र प्रेषित करते हुए उनके शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे श्री संजीव कुमार शाक्य, अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
