जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश



जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयी शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने के दिए निर्देश


समाधान दिवस में कुल 164 प्रकरण सुनवाई के लिए आयें, 08 प्रकरणों का मौके पर किया गया निस्तारण


बमरौली उपरहार क्षेत्र के लेखपाल हिमांशु मुखर्जी को कारण बताओं नोटिस जारी करने एवं तहसीलदार सदर और रजिस्ट्रार कानूनगों से स्पष्टीकरण लिए जाने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का कराया अन्नप्राशन


प्रयागराज 02 मई

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए निर्देशित किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने शिकायतों का निस्तारण समयबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने के लिए निर्देशित किया है।


      जिलाधिकारी ने तहसील में पोषण अभियान के अन्तर्गत 3 महिलाओं की गोदभराई एवं 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।


जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनसमस्याओं को सुनते हुए राजस्व, पुलिस एवं अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को प्रकरण की जमीनी स्तर पर जांच कर शिकायतों को गुणवत्तापूर्वक एवं समयबद्धता के साथ निस्तारित करने एवं प्रार्थनापत्रों की समयबद्ध जांच, कार्रवाई एवं समस्याओं के निस्तारण में विलम्ब होने पर सम्बंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।



      जिलाधिकारी ने कहा कि जन-शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने शिकायतकर्ता का फीडबैक लेने और शिकायतों के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट भी कराये जाने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस में आयें हुए वरासत, अवैध कब्जा व अन्य शिकायतों का शीघ्रता से निस्तारण किए जाने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने प्रार्थनापत्रों की अलग-अलग सूची बनाकर सम्बंधित को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने लेखपाल हिमांशु मुखर्जी क्षेत्र बमरौली उपरहार के द्वारा कार्य में लापरवाही बरतने तथा सम्बंधित प्रकरण में सरसरी तौर पर आख्या लगाये जाने पर उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर और रजिस्ट्रार कानूनगों के द्वारा न्यायालय के आदेशों की परवाना अमलदरामद लम्बित रखने के कारण उनका स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए है।


सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थिनी सन्नो देवी पत्नी स्व0 खखन्दू लाल यादव निवासी जवाहरगंज, ढरहरिया थाना कर्नलगंज के द्वारा ग्राम बघाड़ा जहूरउद्दीन में आराजी संख्या 399/1 व आराजी संख्या 399/2 के काश्तकारों द्वारा अपने-अपने हिस्से से ज्यादा भूमि का बैनामा करने तथा इसी बैनामें की आड़ में सहखातेदारों द्वारा सरकारी जमीन आराजी संख्या-395/2 व प्रार्थिनी की भूमि आराजी संख्या 399/2 एवं 398/3 पर भी जबरन कब्जा करने की शिकायत की गयी, जिसपर जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी सदर को राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों की टीम गठित कर प्रकरण की आज ही जांच कराये जाने का निर्देश दिया है। जिसपर उपजिलाधिकारी सदर के द्वारा उक्त प्रकरण की जांच हेतु राम कृष्ण मिश्र-राजस्व निरीक्षक उत्तरी, लेखपाल-हरीश वर्मा, नेहा पाल व आकांक्षा पाण्डेय की टीम गठित कर आज ही प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए है।


सम्पूर्ण समाधान दिवस पर तहसील सदर में कुल 164 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें राजस्व विभाग से सम्बंधित 68, नगर निगम से सम्बंधित-28, पुलिस विभाग 41, अन्य विभागों से सम्बंधित 27 थी, जिनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जिलाधिकारी ने शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु सम्बंधित विभागांें के अधिकारियों को शिकायतों को आज ही प्राप्त करते हुए उनको निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा है कि शिकायतों का निस्तारण अनिवार्य रूप से निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत हो जाना चाहिए।


       इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त नगर श्री मनीष कुमार शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी (नगर) श्री सत्यम मिश्र, उपजिलाधिकारी सदर श्री अभिषेक सिंह, ज्वाइंट मजिस्टेªट श्री शिवम सिंह, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, जिलापूर्ति अधिकारी श्री सुनील कुमार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies