गोंडा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर के आज बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर के आज बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक



 गोंडा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी को लेकर के आज बुधवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन द्वारा जिला शुल्क नियामक समिति की बैठक में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस एक्शन के बाद अब गोंडा जिले के प्राइवेट स्कूल संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।


डीएम प्रियंका निरंजन ने कॉपी, किताब और यूनिफॉर्म की खरीदारी को लेकर मिल रही शिकायतों का संज्ञान लिया। बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों और अभिभावकों पर किसी निश्चित दुकान से पुस्तकें, कॉपियां या यूनिफॉर्म खरीदने का दबाव नहीं बनाएगा। शिकायत मिलने पर संबंधित विद्यालय और दुकान संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।



डीएम ने निर्देश दिया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा वर्षभर विभिन्न कार्यक्रमों, उत्सवों या अन्य गतिविधियों के नाम पर अभिभावकों से किसी भी प्रकार की अवैध शुल्क वसूली नहीं की जाएगी। उल्लंघन पाए जाने पर जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई होगी।


इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय प्रबंधन को छात्रों और अभिभावकों से वर्षभर में लिए जाने वाले सभी शुल्कों की रसीद देनी होगी। रसीद न देने वाले विद्यालयों के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि "यह सभी चीजें अवैध हैं जो आप लोग नियम लगा देते हैं कि इस दुकान से लेना है, इस दुकान से लेना है।


इस तरीके से अब गोंडा में नहीं चलेगा।" उन्होंने प्रत्येक वर्ष अनावश्यक रूप से यूनिफॉर्म, पुस्तक और कॉपियां बदलने की प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया। ऐसा करना अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालता है, जो स्वीकार्य नहीं है। इन सभी निर्देशों का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।


डीएम ने बैठक के दौरान यह भी निर्देश दिया कि सभी विकासखंडवार विद्यालयों के लिए नोडल अधिकारी नामित कर जांच कराई जाएगी। दरअसल, गोंडा में राष्ट्रीय छात्र पंचायत द्वारा लगातार इसका विरोध किया जा रहा था, जिसका अब असर दिखा है। राष्ट्रीय छात्र पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने जिलाधिकारी को धन्यवाद दिया है। इन्होंने कहा कि जो एक्शन बैठक में लिया गया है उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए तभी माना जाएगा।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies